भारतीय रक्षा क्षेत्र पर विश्व का भरोसा बढ़ा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बंगलुरू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में बंगलुरु में ‘एरो इंडिया-२०२३’ का शुभारंभ हुआ। यह अब सिर्फ एअर शो नहीं रहा, बल्कि बदलते भारत की छवि इसमें देखी जा रही है, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा। इस एरो शो में लगभग १०० देश और देश विदेश की ७०० की कंपनियां शामिल हुई हैं। इससे रक्षा क्षेत्र में भारत पर विश्व का भरोसा बढ़ता दिखा रहा है। अब भारत केवल रक्षा क्षेत्र के बाज़ार वाला देश नहीं रहा, बल्कि रक्षा क्षेत्र के सहयोगी देश के तौर पर भारत को बड़े विश्वास से देखा जाता है, ऐसा दावा प्रधानमंत्री ने किया।

आकाश में गरजता तेजस लड़ाकू विमान और हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद विमान वाहक युद्धपोत ‘आईएनएस विक्रांत’ ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता दर्शाते हैं। पिछले पांच सालों में भारत का रक्षा निर्यात दोगुना हुआ है। विश्वभर के ७५ देशों को भारत रक्षा सामान निर्यात कर रहा है। भारत का यह निर्यात फिलहाल १.५ अरब डॉलर्स है और साल २०२४-२५ तक इसे बढ़ाकर पांच अरब डॉलर्स करने का ध्येय रखा गया है, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा।

भारत ने रक्षा क्षेत्र में काफी सुधार किए हैं। आधुनिक प्रौद्योगिकी और संकल्पना को बढ़ावा देने के लिए विशेष कोशिश की जा रही है और रक्षा सामान एवं हथियारों के कारखाने शुरु करने के लिए ज़रुरी सहायता देने के लिए सरकार उत्सुक है, यह भी प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्पष्ट किया। ऐसी स्थिति में एरो इंडिया भारत के लिए ‘लौन्च पैड’ का काम कर रहा हैं, यह दावा प्रधानमंत्री ने किया। किसी समय रक्षा सामान और हथियारों का सबसे बड़ा आयातक रहा भारत अब रक्षा सामान का निर्माण कर रहा सबसे बड़ा देश होने की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा।

इस मोर्चे पर देश का निजी क्षेत्र और निवेशक बड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसकी वजह से देश के निजी क्षेत्र द्वारा रक्षा क्षेत्र में हर मुमकिन निवेश करने की ज़रुरत है। निजी क्षेत्र द्वारा रक्षा क्षेत्र में निवेश करने से नए अवसर और नए दालन खुले हुए बिना नहीं रहेंगे, यह विश्वास प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया है। जहां मांग होती है, क्षमता और अनुभव होता है, वहां उद्योग हर दिन अधिकाधिक समृद्ध होता है, यह कुदरती सिद्धांत है। इसकी वजह से भारतीय रक्षा क्षेत्र आनेवाले समय में अधिकाधिक गतिमान होता रहेगा, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया।

इसके साथ ही एरो इंडिया में नए भारत की नई आकांक्षा की छबि देखी गई है। पहले के दौर में इसे सिर्फ एअर शो के तौर पर या भारत को बिक्री करने के लिए प्रदर्शन के माध्यम के तौर पर देखा जा रहा था। लेकीन वर्तमान समय में यह मानसिकता पीछे छुटी है। एरो इंडिया अब सिर्फ एअर शो नहीं रहा। भारत के सामर्थ्य का प्रदर्शन करने का माध्यम एवं भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता साबित करने वाले एवं आत्मविश्वास दिखा रहे माध्यम के तौर पर ‘एअरो इंडिया’ को देखा जा रहा है, यह दावा प्रधानमंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.