‘साउथ चायना सी’ पर हक जतानेवाली चीन की ‘नाईन-डैश लाईन’ वियतनाम ने ठुकराई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहनोई: ‘साउथ चायना सी’ पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए चीन ने शुरू की हुई कोशिश को वियतनाम ने झटका दिया है। इस समुद्री क्षेत्र पर हक जताने के लिए चीन ने प्रस्तावित की हुई ‘नाईन डैश लाईन’ वियतनाम ने ठुकराई है। नक्शे पर खिंची लाईन पर समुद्र पर हो रही दावेदारी नही स्वीकार करेंगे, यह बात वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने डटकर कहा है।

साउथ चायना सी’ पर अपना सार्वभूम अधिकार होने की बात गलें उतारने के लिए चीन ने कडी कोशिश शुरू की है। इसके लिए चीन ने हैनान प्रांत में विशेष विभाग स्थापित करके प्रचार करना शुरू किया है। इस समुद्री क्षेत्र पर खिंची नाईन डैश लाईन ही अपनी अधिकृत समुद्री सीमा होने की बात चीन इस प्रचार के माध्यम से समझा ने की कोशिश कर रहा है। इस नाईन डैश लाईन का समावेश होनेवाला चीन का नक्शा भी वर्णित विभाग से सबंधित सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किया गया है।

हाँगकाँग स्थित समाचार पत्र ने चीन की इन हरकतों की खबर प्रसिद्ध की है। इस पर वियतनाम ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज की है। वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने इस समुद्री क्षेत्र पर चीन ने किया यह दावा ठुकराया है। चीन की नाईन डैश लाईन के अनुसार ईस्ट सी का बटवारा मंजूर नही करेंगे, यह बात वियतनाम के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ली थी थू हैंग ने वार्तापरिषद में घोषित की।

“इस्ट चायना सी’के बारे में वियतनाम की भूमिका स्पष्ट है। ‘होआंग सा’ (पैरासेल), त्रूआंग सा (स्प्राटले) इन द्विपों पर वियतनाम पर सार्वभूम अधिकार है और इसके ऐतिहासिक पुख्ता सबुत अपने हाथ में है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने वर्ष १९८२ में घोषित किए समुद्री नियमों के दायरे में यह समुद्री क्षेत्र वियतनाम के अधिकारों के कक्ष में है और इन पर वियतनाम का ही सार्वभूम अधिकार है’, यह बात हैंग ने डटकर कही है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के समुद्री नियमों के दायरे से बाहर होनेवाले कोई भी नियम और नक्शे वियतनाम को मंजूर न है, यह कहकर हैंग ने चीन के नाईन डैश लाईन का नक्शा ठुकराया। अबतक वियतनाम ने इस समुद्री क्षेत्र पर हक जताते समय कुछ सौम्य भूमिका अपनाई थी। पर, पहली बार वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने इतनी आक्रामक भूमिका अपनाई दिख रही है।

इसी बीच पीछले हफ्ते में अमरिका का ‘यूएसएस रूझवेल्ट’ यह विशाल विमान वाहक युद्धपोत अपने बेडे के साथ वियतनाम के बंदरगाह में पहुंचा था। इसके बाद वियतनाम की भूमिका में यह आक्रामक बदलाव होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.