‘साउथ चाइना सी’ में चीन को रोकने के लिए जापान-वियतनाम के बीच विशेष सहयोग

Third World Warहनोई: ‘साउथ चाइना सी’ क्षेत्र में चीन का कर रहा विस्तार रोकने के लिए जापान और वियतनाम के बीच विशेष समुद्री सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता हुआ है| इस समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए वियतनाम के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए वियतनाम के साथ सहयोग करना अहम होगा, यह जानकारी जापान के रक्षामंत्री ‘तकेशी इवाया’ इन्होंने दी| पिछले कुछ वर्षों में जापान ने वियतनाम के साथ सभी स्तरों पर सहयोग बढाने के लिए तेजीसे कदम उठाए है|

साउथ चाइना सी, चीन, रोकने, जापान, वियतनाम, बीच, विशेष सहयोगकुछ दिन पहले जापान के रक्षामंत्री तकेशी इवाया ने वियतनाम की यात्रा करके प्रधानमंत्री गुएन शुआन फूक एवं रक्षामंत्री गो शुन लिश इनसे भेंट की थी| जापान के रक्षामंत्री ने की इस यात्रा की जानकारी टोकिओ के एक समाचार चैनल ने प्रसिद्ध की| जापान और वियतनाम के मंत्रीयों में हुई भेंट में ‘साउथ एवं? ईस्ट चाइना सी’ में चीन की बढती लष्करी गतिविधियों संबंधी बातचीत हुई| इनमें से ‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र में चीन कर रहे विस्तार को लेकर जापान के रक्षामंत्री ने चिंता व्यक्त की| साथ ही चीन कर रहा यह विस्तार रोकने के लिए जापान विएतनाम को जरूरी वह सभी सहायता करने के लिए तैयार होने की बात कही|

इसके लिए जापान और वियतनाम के बीच विशेष रक्षा सहयोग स्थापित करने के लिए समझौता होने का समाचार जापानी माध्यमों ने प्रसिद्ध किया है| इस सहयोग के तहेत जापान का बंदरगाह वियतनाम के जहाजों के लिए खुला रहेगा| वही, जापानी की विध्वंसक भी वियतनाम की यात्रा कर सकेंगी| इसके अलावा वियतनाम की नौसेना का सामर्थ्य बढाने के लिए रक्षा सामान की आपुर्ति करने संबंधी सहयोग करने के लिए भी दोनों देशों ने तय किया है, यह दावा जापानी समाचार चैनल ने किया| जापान और वियतनाम की सरकार इस बारे में जानकारी देने से दूर रही है|

जापान से वियतनाम को यकिनन कौनसे नौसेना सामान की आपुर्ति होगी, यह स्पष्ट नही हो सका| लेकिन, वियतनाम के साथ बने ऐतिहासिक संबंध ध्यान में रखे तो जापान आग्नेय एशिया में अपने मित्र देश को अतिप्रगत गश्तीपोत, गश्ती विमान और टोर्पेडो की आपुर्ति कर सकता है| जापान और वियतनाम के बीच बने इस सहयोग के लिए अमरिका भी सहमति दे रहा है, यह दावा अमरिका के विश्‍लेषक कर रहे है|

साउथ चाइना सी, चीन, रोकने, जापान, वियतनाम, बीच, विशेष सहयोगशिंजो एबे ने जापान की सूत्र हाथ में लेने से ही आग्नेय एशिया के वियतनाम और फिलिपिन्स के साथ सहयोग बढाने की कोशिश शुरू हुई है| इनमें से वियतनाम के साथ बने सहयोग पर जापान ने अधिक ध्यान दिया है और तीन वर्ष पहले जापान के उद्यमीयों ने वियतनाम के कुल ३,३२० परियोजनाओं में करीबन ४२.५ अरब डॉलर्स का निवेश किया था| साथ ही हनोई हवाईअड्डा और हो ची मिन्ह शहर के निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध की थी|

इस दौरान, साउथ चाइना सी क्षेत्र पर चीन ने अपना अधिकार जताकर वहां की समुद्री क्षेत्र में कृत्रिम द्विपों का निर्माण किया है| साथ ही वियतनाम और अन्य आग्नेय एशियाई देशों का साउथ चाइना सी पर होनेवाला हक भी चीन ने ठुकराया है| इस समुद्री क्षेत्र में चीन कर रहे लष्करकरण को अमरिका ने विरोध किया है| ‘साउथ चाइना सी’ के मुद्दे पर दोनों देशों में तनाव भी बना है| ऐसी स्थिति में जापान और वियतनाम के बीच हुआ सहयोग चीन के लिए नई चुनौती साबित हो सकती है| इस वजह से वियतनाम के साथ जापान का सहयोग बढने पर चीन से प्रतिक्रिया उमडने की उम्मीद है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.