चीन के जहाजों की घुसपैठ के बाद इंडोनेशिया ने ‘साउथ चाइना सी’ में बढाई गश्त

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजकार्ता: ‘साउथ चायना सीके क्षेत्र पर हक जता रहे चीन की कोशिशों को और एक चुनौती मिलीं है| चीन दावा जता रहे इस क्षेत्र के नतूना द्विपोंकी सीमा में गश्त बढाने का ऐलान इंडोनेशिया ने किया है| कुछ दिन पहले ही चीन की गश्तीपोतों ने नतूना द्विपों की सीमा में घुसपैठ की थी| इसके बाद इंडोनेशिया ने जवाब में अपने गश्तीपोत भेजकर चीन को चेतावनी दी है|

खाडी क्षेत्र की गतिविधियों का गति प्राप्त हो रही है, तभी साउथ चायना सीमें चीन ने अपनी गतिविधियां शुरू रखी है| पिछले महीने के १९ तारिख को चीन के मछवारों के करीबन ६३ बोट और दो गश्ती पोतों ने इंडोनेशिया की समुद्री सीमा में घुसपैठ करके नतूना द्विपों से काफी नजदिक सफर किया था| चीन के मछवारों के बोट और गश्तीपोतों की इस घुसपैठ पर इंडोनेशिया ने गुस्सा व्यक्त किया है और चीन के राजदूत को समन्स भी दिया है|

चीन के मछवारों के बोट और गश्तीपतों ने समुद्री सीमा में घुसपैठ करके हमारी सार्वभूमता को चुनौती दी है, यह आरोप भी इंडोनेशिया ने रखा| शुरू में इंडोनेशिया के आरोप ठुकराने के बाद चीन ने अपने मछावारों के बोट और गश्तीपोतों ने समुद्री सफर करने की बात स्वीकारी| पर, अपनी यह बोट चीन के सार्वभूम स्प्रार्टले द्विपों की समुद्री सीमा में सफर कर रहे थे, यह दावा इंडोनेशिया में नियुक्त चीन के राजदूत शिओ कियान ने किया|

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने तो इंडोनेशिया के नतूना द्विपों पर चीन का ही सार्वभूम हक्क होने की बात कही| ‘‘नतूना द्विपअपनी समुद्री सीमा में स्थित होने से इन द्विपों पर चीन का ही अधिकार बनता है| इस वजह से इन द्विपों की सीमा से सफर करने का पुरा अधिकार चीन के जहाज रखते है, यह दावा शुआंग ने कुछ दिन पहले किया था|

इस वजह से गुस्सा हुए इंडोनेशिया ने नतूना द्विप एवं वहां सी समुद्री सीमा पर अपना ही सार्वभूम अधिकार होने की बात कहकर इन द्विपों की सीमा में गश्तीपोतों की तैनाती बढाई है| इन द्विपों की समुद्री सीमा में चीन के मछुआरे और गश्ती पोतों ने की गश्त पुरी तरह से अवैध, उकसानेवाली होने का आरोप इंडोनेशिया ने रखा है| साथ ही अपनी समुद्री सीमा में चीन के मछुआरे और गश्तीपोतों ने घुसपैठ करना आगे बर्दाश्त नही होगा, यह इशारा भी इंडोनेशिया ने दिया है|

साउथ चायना सीके ९० प्रतिशत से भी अधिक समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना सार्वभूम दावा जता रहा है| इसके लिए चीन ने वियतनाम, फिलिपाईन्स, इंडोनेशिया, ब्रुनेई और तैवान आदि देशों की समुद्री एवं हवाई सीमा पर दावा जताया है| चीन के इन दावों को वियतनाम और फिलिपाईन्स ने कडा विरोध जताया है| इस मामले में फिलिपाईन्स ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में भी मामला दर्ज किया था|

अंतरराष्ट्रीय अदालत एवं अमरिका ने फिलिपाईन्स के पक्ष में चीन पर आलोचना भी की थी| पर, पिछले कुछ महीनों से फिलिपाईन्स ने इस समुद्री क्षेत्र को लेकर कुछ सौम्य भूमिका अपनाना शुरू किया था| इस वजह से चीन ने दुबारा इसी क्षेत्र में आक्रामकता दिखानी शुरू की थी| ऐसी स्थिति में इंडोनेशिया का विरोध चीन के लिए नई चुनौती साबित हो रही है| इसी बीच इंडोनेशिया के अलावा अब मलेशिया ने भी साउथ चायना सीमें चीन के दावेदारी को विरोध किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.