चीन की वजह से ‘साउथ चाइना सी’ की स्थिति बिगडेगी – संयुक्त राष्ट्रसंघ में वियतनाम के विदेशमंत्री का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरन्यूयॉर्क/हनोई: ‘साउथ चाइना सी’ में काफी जटिल गतिविधियां शुरू है और इस बारे में वियतनाम ने समय समय पर आवाज उठाकर चिंता भी व्यक्त की है| कुछ देशों ने वियतनाम की सार्वभूमता को झटका देने की कोशिश की है’, यह कहकर ऐसी घटनाओं से ‘साउथ चाइना सी’ में बने तनाव से स्थिति और बिगड सकती है, यह इशारा भी वियतनाम के विदेशमंत्री ने दिया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के भाषण में वियतनाम ने चीन का नाम लिया नही है, फिर भी ‘साउथ चाइना सी’ का मुद्दा उपस्थित करके चीन को मुश्किलों में फंसाने की कोशिश की हुई दिख रही है|

चीन पिछले कुछ वर्षों में ‘साउथ चाइना सी’ के मुद्दे पर अधिक से अधिक आक्रामकता से कदम उठाए है| इस समुद्री क्षेत्र का हिस्सा होनेवाले देशों को जबरन और लष्करी सामर्थ्य के बल पर कुचलने की कोशिश चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत कर रही है| इन कोशिशों को वियतनाम जैसे देश ने कडी चुनौती दी है और चीन के दबाव एवं लालच के सामने झुकने से स्पष्ट तौर पर इन्कार किया है| इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में चीन और वियतनाम में लगातार मुठभेड होती दिख रही है|

दो महीनों पहले ही साउथ चाइना सी के सागरी क्षेत्र में चीन ने शुरू किए खनन पर वियतनाम ने कडी आपत्ति दर्ज की थी| अपने सार्वभूम समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वियतनाम समर्थ है और चीन संबंधीत समुद्री क्षेत्र से तुरंत पीछे हटे, यह इशारा भी वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने दिया था| उससे पहले चीन के विरोध की परवाह किए बिना वियतनाम ने साउथ चाइना सी में स्प्रार्टले द्विपों सी सीमा में १० द्विपों का विकास करना शुरू किया था| इस पर क्रोधित हुए चीन ने वियतनाम के नजदिकी समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत और गश्ती जहाज भेजे थे|

चीन की ऐसी हरकतें लगातार शुरू है और इस वजह से साउथ चाइना सी का माहौल बिगडा हुआ है, यह आरोप वियतनाम के विदेशमंत्री फाम बिन मिन्ह ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में किया| ‘साउथ चाइना सी’ में एकतरफा हरकतें कर रहे देशों ने इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है| लगातार हो रही ऐसी हरकतों से साउथ चाइना सी की स्थिती और भी जटिल हो सकती है| साथ ही समुद्री क्षेत्र के तनाव में और भी बढोतरी हो सकती है| ऐसे देशों ने शांति से हल निकालने की कोशिश करनी होगी, इन शब्दों में वियतनाम के विदेशमंत्री मिन्ह ने चीन को इशारा दिया है|

‘साउथ चाइना सी’ खनिज संपत्ति से भरा हुआ क्षेत्र होने का दावा हो रहा है| पर्शियन खाडी के बाद ससे अधिक समुद्री यातायात करनेवाले क्षेत्र के तौर पर भी साउथ चाइना सी अहम है| इस वजह से सामरिक नजरिए से काफी अहम समझे जा रहे इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा काफी अहम है| पिछले कुछ वर्षों से चीन साउथ चाइना सी के ९० प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर अपना अधिकार जता रहा है| चीन ने इस क्षेत्र में कई कृत्रिम द्विपों का निर्माण करके वहां पर सेना तैनात की है|

चीन की इस आक्रामकता को वियतनाम के साथ फिलिपाईन्स, मलेशिया, इंडोनेशिया ने चुनौती दी है| लेकिन, फिलिपाईन्स, मलेशिया और इंडोनेशिया पर चीन ने दबाव बनाकर उन्हें पुख्ता भूमिका अपना ने से रोक रखा है| लेकिन, वियतनाम अपनी निती पर कायम है और संयुक्त राष्ट्रसंघ में ‘साउथ चाइना सी’ का मुद्दा उपस्थित करके हम चीन के दबाव के सामने से पीछे नही हटेंगे, यह स्पष्ट संकेत भी इस देश ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.