‘साउथ चाइना सी’ क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोत को चीन के विध्वंसकों ने घिरा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बीजिंग: चीन का ७० वां राष्ट्रीय दिन शुरू होने के लिए कुछ ही घंटे बचे थे, तभी ‘साउथ चाइना सी’ में नए से तनाव बना है| अमरिकी विमानवाहक युद्धपोत ‘यूएसएस रोनाल्ड रिगन’ इस समुद्री क्षेत्र की गश्त करने पहुंची है| अमरिका की इस गश्ती पर चीन ने हमेशा की तरह से आलोचना की है| लेकिन, इस बार चीन के विध्वंसक ने इस अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत को घिरने की बात सामने आयी है| चीन के सोशल मीडिया पर इस घटना से जुडे सैटेलाईट फोटो प्रसिद्ध हुए है|

जापान में तैनात अमरिका के ‘सेवन्थ फ्लिट’ की प्रमुख ‘रोनाल्ड रिगन’ इस विमान वाहक युद्धपोत ने दो दिन पहले ही ‘साउथ चाइना सी’ में गश्त शुरू की है| इस समुद्री क्षेत्र के स्प्रार्टले द्विपों की सीमा से नजदिकी मार्ग से इस अमरिकी पोत ने सफर किया| स्प्रार्टले द्विपों के निकट ही चीन ने कृत्रिम द्विपों का निर्माण किया है| इस वजह से अमरिकी युद्धपोत का यह सफर चीन को चेतावनी देने के लिए था क्या? चीन के राष्ट्रीय दिन के अवसर पर विशेष संदेशा देने के लिए अमरिका के इस युद्धपोत ने यह गश्त की है क्या? यह सवाल किया जा रहा है|

‘सेवेन्थ फ्लिट’ की प्रवक्ता कमोडोर रिन मॉम्सेन ने यह दावा ठुकराया है| अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत की यह गश्त अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में है और तय कार्यक्रम के अनुसार ही होने की जानकारी कमोडोर मॉम्सेन ने दी| लेकिन, अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत की यह गश्त समार्थ्य का प्रदर्शन के लिए है और इस वजह से वर्णित क्षेत्र के लष्करीकरण को बल प्राप्त हो रहा है, यह आरोप चीन के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने किया है|

साथ ही ‘साउथ चाइना सी’ में अपनी सार्वभूमता की सुरक्षा के लिए चीन की सेना अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है, यह इशारा भी कर्नल गुओकियांग ने दिया है| इसके बाद चीन के विध्वंसकों ने अमरिका की ‘रोनाल्ड रिगन’ को घिरने के समाचार सामने आ रहे थे| छह दिन पहले ही चीन की सात विध्वंसकों ने इस अमरिकी युद्धपोत को घिरने के फोटो चीन के सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुए थे|

चीन के विध्वंसकों ने घिरा था तब अमरिका की यह विमान वाहक युद्धपोत अकेले ही सफर कर रही थी, ऐसा कहा गया है| लेकिन, अमरिका की यह ‘फ्लैग शिप’ कभी भी अकेली नही निकलती है| अमरिकी नौसेना के नियमों के अनुसार विमान वाहक युद्धपोत के साथ उसका पूरा बेडा होता ही है, इस ओर अमरिका के सोशल मीडिया से ध्यान आकर्षित किया जा रहा है| अमरिका के ‘सेवन्थ फ्लिट’ ने भी चीन से किए जा रहे दावों पर प्रतिक्रिया दर्ज नही की है| लेकिन, चीन के राष्ट्रीय दिन के कुछ दिन पहले चीन ने किया यह दावा अमरिका और चीन में बने तनाव में काफी बढोतरी होने के संकेत दे रहा है| अमरिका की विशाल युद्धपोत को घिरने का साहस चीन की नौसेना रखती है, यह संदेशा अपनी जनता को देने की कोशिश चीन कर रहा है, यह बात भी इस दौरान सामने आ रही है| ७० वे राष्ट्रीय दिन के अवसर पर इसके जरिए अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करना चीन के नेताओं के लिए जरूरी होने की बात भी इससे स्पष्ट हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.