वेनेजुएला की हुकूमत से सहयोग करनेवाली कंपनियों को अमरिका ने धमकाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: वेनेजुएला में तानाशाह निकोलस मदुरो की हुकूमत की सहायता कर रही ईंधन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का इशारा अमरिका ने दिया है| वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो फिलहाल अमरिका में है और उन्हें समर्थन देने के लिए अमरिका यह कदम उठा रही है, ऐसा समझा जा रहा है| कुछ दिन पहले ही अमरिका ने मदुरो की हुकूमत पर दबाव बनाने के लिए आक्रामक गतिविधियां शुरू करने की जानकारी सामने आयी थी|

वेनेजुएला में तानाशाह निकोलस मदुरो रशिया, चीन, क्युबा, तुर्की जैसे देशों की सहायता से अपनी सत्ता संभाल रहे है| साथ ही वेनेजुएला के ईंधन क्षेत्र में कार्यरत बहुराष्ट्रीय ईंधन कंपनियां मदुरो हुकूमत की आर्थिक सहायता कर रही है, यह दावा भी हो रहा है| इसमें अमरिका, रशिया समेत यूरोपिय एवं एशियाई देशों की कंपनियों का समावेश है|

मदुरो हुकूमत कमजोर करने के लिए यह सहायता बंद करना जरूरी होने से इस पर प्रतिबंध लगाने का इशारा अमरिका ने दिया है| ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार के दिन वार्ता परिषद के दौरान चार प्रमुख ईंधन कंपनियों का जिक्र करके सभी प्रकार के विकल्प खुले होने की चेतावनी दी| इन ईंधन कंपनियों में अमरिका की शेव्हरॉन, रशिया की रोजनेफ्ट, स्पेन की रेप्सॉल और भारत की रिलायन्स कंपनी का जिक्र हुआ है|

इन ईंधन कंपनियों से मदुरो हुकूमत को सीधे या अप्रत्यक्ष तरिके से सहायता हो रही है, यह आरोप अमरिकी अधिकारी ने रखा है| वेनेजुएला की मदुरो हुकूमत पर दबाव बनाने की हमारी मुहीम शुरू है और ईंधन कंपनियां भी इसका हिस्सा हो सकती है, यह इशारा अमरिका ने दिया है| वेनेजुएला में मदुरो हुकूमत का विरोध कर रहे नेता जुआन गैदो अमरिकी यात्रा पर है तभी यह इशारा देने की बात सामने आने से इसे विशेषता प्राप्त हुई है|

जुआन गैदो ने बुधवार के दिन व्हाईट हाउस में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से भेंट की| ट्रम्प के संसदिय भाषण के दौरान गैदो भी संसद में मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.