वेनेजुएला के समुद्री क्षेत्र के निकट अमरिकी युद्धपोत ने की गश्त

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/कॅराकस: वेनेजुएला के आर्थिक और सामाजिक स्थिति अधिक से अधिक खराब हो रही है तभी अमरिका ने इस देश के तानाशाह निकोलस मदुरो पर दबाव बढाने की गतिविधि शुरू की है| कुछ दिन पहले अमरिका की प्रगत युद्धपोत ने वेनेजुवेला की समुद्री क्षेत्र में गश्त करके अहम और खुफिया जनकारी प्राप्त करने की बात सामने आयी है| उसी समय मदुरो के विरोध में जारी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे जुआन गैदौ ने यूरोप और अमरिका की यात्रा करके अपना स्थान और भी मजबूत करने की कोशिश की थी|

वेनेजुएला में अभी भी सियासी अस्थिरता कायम है और अर्थव्यवस्था काफी कमजोर हुई है| देश के लगभग ४० लाख से भी अधिक लोगों ने अन्य देशों में पनाह ली है| वेनेजुएला में अनाज, दंवाईयां एवं अन्य जरूरी सामान की किल्लत बनी है और यह देश अराजकता की राह पर होने के दावे विश्‍लेषक कर रहे है| पर, फिर भी वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो ने सत्ता छोडने से इन्कार किया है|

रशिया, चीन, क्युबा, तुर्की जैसे देशों की सहायता से मदुरो अपनी सत्ता पर बने रहने में सफल हुए है| उनके प्रतिद्वंद्वि जुआन गैदो को अमरिका, ब्राजिल समेत यूरोपिय देशों का समर्थन है, फिर भी मदुरो के विरोध में निर्णायक बगावत करवाने में वह नाकाम साबित हुए है| इस वजह से लगभग छह महीनों से भी अधिक समय से संघर्ष जारी रहने के बावजूद सत्ता पर बने रहने में तानाशाह मदुरो सफल हुए है| मदुरो का शासन कायम रहने के लिए देश की सेना की भूमिका निर्णायक साबित हुई है और इसमें दरार बनाने में यह देश असफल साबित हुए है|

मदुरो की हुकूमत का विरोध करनेवाले देशों ने उनके विरोध में फिर एक बार नया मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू की है| विरोधकों के नेता गैदो ने पिछले हफ्ते में यूरोपिय देशों समेत अमरिका की यात्रा करके इसकी शुरूआत करने की बात समझी जाती है| मदुरो की मुश्किल करने के लिए अतिरिक्त प्रतिबंध और अन्य प्रावधान करने की तैयारी हो रही है| उसी समय अमरिका ने लष्करी कार्रवाई का विकल्प भी हाथ में रखा है|

यूएसएस डेट्रॉईट’ इस प्रगत युद्धपोत ने वेनेजुएला के नजदिकी समुद्री क्षेत्र में की गश्त पूर्व तैयारी का हिस्सा समझा जा रहा है| इस युद्धपोत ने वेनेजुएला की अहम और खुफिया जानकारी प्राप्त की है, यह दावा अमरिका के सदर्न कमांड के अफसर ने किया है| पिछले वर्ष अमरिकी गश्ती विमानों ने भी कई बार वेनेजुएला की हवाई सीमा के नजदिकी क्षेत्र में उडान भरने की बात स्पष्ट हुई थी| दक्षिणी अमरिका की जिम्मेदारी संभाल रही अमरिकी नौसेना की कमांड ने हम किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार होने की बात लगातार स्पष्ट की है|

इस दौरान, वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो अमरिका और लैटिन अमरिकी देशों से बातचीत करने के लिए तैयार होने के संकेत सूत्र दे रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.