ईरान के मिसाइल कार्यक्रम की सहायता कर रही चीन, रशिया और तुर्की की कंपनियों पर अमरिका ने लगाए प्रतिबंध

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: अमरिका ने लगाए प्रतिबंध नजरअंदाज करके ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को सहायता प्रदान कर रही १३ कंपनियां और लोगों पर अमरिकी विदेश मंत्रालय ने नए प्रतिबंध जारी किए है| यह कंपनियां और लोग चीन, रशिया, तुर्की और इराक से संबंधित होने का ऐलान अमरिकी विदेश मंत्रालय ने किया है| साथ ही ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को रोकने के लिए आगे भी अमरिका कडे कदम उठाएगी, यह इशारा भी अमरिका ने दिया है|

अमरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार के दिन ईरान से संबंधित नए प्रतिबंध जारी किए| वर्ष २००० में ईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया पर प्रतिबंध लगाए गए थे| इसके जरिए इन तीनों देशों के मिसाइल निर्माण एवं विकास के लिए सहायता करने के लिए अनुमति देने से इन्कार किया गया था| पर, इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करके चीन, रशिया, तुर्की और इराक से संबंधित कंपनियां एवं लोग ईरान की सहायता कर रहे है, यह आरोप अमरिकी विदेश मंत्रालय ने रखा है|

इसके लिए अमरिकी विदेश मंत्रालय ने १३ कंपनियां और लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है और संबंधित कंपनियों की जानकारी सार्वजनिक की है| चीन के लूओे डिंगवेन, ‘बाओडिंग शिमाओतोंग इंटरप्रायझेस सर्व्हिसेस कंपनी लि.’, ‘गाओबिदियान काईतूओ प्रिसाईज् इंस्ट्य्रूमेंट कंपनी लि.’ और वुहान सांजियांग इम्पोर्ट ऍण्ड एक्सपोर्ट कंपनी लि.’ इन चार कंपनियों का इस में समावेश है|

तुर्की की एरेन कार्बन ग्राफाईट इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग कंपनी लि.’ इस कंपनी पर भी अमरिका ने प्रतिबंध लगाए है| इसके अलावा रशिया और इराक की कंपनियां एवं लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान अमरिका ने किया| पर, इसका ब्यौरा देने से अमरिकी विदेश मंत्रालय और अफसर दूर रहे है| इसके आगे यह कंपनियां अमरिका से संबंधित किसी भी व्यवहार में शामिल नही हो सकेगी| साथ ही अगले दिनों में इन कंपनियों पर कडी कार्रवाई करने के संकेत भी अमरिकी विदेश मंत्रालय ने दिए है|

अमरिका के यह नए प्रतिबंध यानी ईरान समेत सहायक होनेवाली कंपनियां, प्रतिनिधि और देशों के लिए चेतावनी होने का इशारा अमरिकी विदेश मंत्रालय ने दिया है| इसके आगे भी ईरान के परमाणु या मिसाइल कार्यक्रम की सहायता करनेवाली और अमरिका के प्रतिबंधों का उल्लंघन करनेवालों के विरोध में कार्रवाई जारी रहेगी, यह इशारा अमरिका ने दिया है|

इसी बीच ईरान के साथ सहयोग करने के मुद्दे पर लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रही लूओ डिंगवेनकंपनी पर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के लिए संवेदनशील सामान की आपुर्ति करने का आरोप रखा गया है| इससे पहले भी इस कंपनी को अमरिका ने इशारा दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.