अमरिका ईरान पर आक्रमण की तयारी में – ईरान के लष्कर प्रमुख का दावा

तेहरान/वॉशिंग्टन: राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकन लष्कर को ईरान पर हमला करने के लिए तैयार रखा है, ऐसा दावा ईरान के लष्कर प्रमुख जनरल मोहम्मद बाकेरी ने किया है| ईरान को धमकाने वाले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने सतर्क रेहना चाहीए, ऐसी सलाह ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ ने दी है| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने अमरिका को ईरान पर हमले के खिलाफ दी धमकी पर ट्रम्प ने तीखी प्रतिक्रिया दी है| उसपर ईरान की तरफ से यह चेतावनी दी जा रही है|

कुछ घंटों पहले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के द्वारा ईरान को भयंकर परिणामों की चेतावनी दी थी| ‘ ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी कभी भी अमरिका को धमकाने की कोशिश न करें| अगर ऐसा किया तो इतिहास में किसी ने भी अनुभव नहीं किया होगा ऐसे विदारक परिणाम ईरान को भुगतने पड़ेंगे’, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी थी| इसके पहले ट्रम्प ने ईरान को दी धमकियों देखा जाए तो इसबार दी चेतावनी बहुत ही गंभीर होने का दावा अमरिका और यूरोप के विश्लेषकों ने किया था|

ईरान, आक्रमण, तयारी, जनरल मोहम्मद बाकेरी, दावा, अमरिका, डोनाल्ड ट्रम्पईरान के लष्कर प्रमुख जनरल बाकेरी ने भी यह चेतावनी गंभीरता से ली है और ट्रम्प के विषय में भरोसा नहीं रखा जा सकता है, ऐसी आलोचना की है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प कभी भी ईरान पर हमले के आदेश दे सकते हैं, ऐसा दावा जनरल बाकेरी ने किया है| अब तक ट्रम्प ने ईरान पर खुलकर लष्करी कार्रवाई की धमकी नहीं दी थी, इस बात की तरफ जनरल बाकेरी ने ध्यान आकर्षित किया है|

उसी समय ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ छुपी लष्करी गतिविधियॉं शुरू करने का आरोप ईरान के लष्कर प्रमुख ने किया है| ईरान में घुसकर लष्करी कार्रवाई करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका के लष्कर को सज्ज रखने का दावा बाकेरी ने किया है| ईरान के न्यूज़ चैनल के साथ बोलते समय बाकेरी ने यह जानकारी दी है|

ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु आयातुल्लाह खामेनी के निकटवर्ती और लष्करी यंत्रणा पर बड़ा प्रभाव रखनेवाले अधिकारियों में से एक, ऐसी जनरल बाकेरी की पहचान है| खामेनी के एक आदेश पर पर्शियन खाड़ी के पश्चिमी देशों का इंधन परिवहन रोकने की धमकी इसके पहले बाकेरी ने दी थी|

जनरल बाकेरी की तरह ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ के वरिष्ठ कमांडर ‘घोलामहुसेन घेबपरवर’ ने ट्रम्प की धमकी मतलब ईरान के खिलाफ चल रहा मानसिक युद्ध होने का दावा किया है| लेकिन उसीके साथ ही ईरान का ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ किसी भी हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए सज्ज है, ऐसा भी घेबपरवर ने कहा है| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ईरान का कुछ भी बुरा नहीं कर सकते, ऐसा उन्होंने दावा किया है|

दौरान, पिछले वर्ष दिसम्बर महीने में विदेश मंत्री झरिफ ने भी अमरिका ईरान पर हमला करने की तैयारी में है, ऐसा कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.