व्यापार युद्ध पीछे छोडकर अमरिका और चीन नए आर्थिक संबंध स्थापित करेंगे – अमरिका के वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका और चीन में शुरू हुआ व्यापार युद्ध तीव्र हो रहा है तभी अमरिका के वरिष्ठ कुटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर इन्होंने दावा किया है की, यह व्यापार युद्ध जल्द ही खतम होगा? इतना ही नही बल्कि अमरिका और चीन यह वाद पीछे छोडकर आर्थिक स्तर पर नए संबंध स्थापित करेंगे, यह भी किसिंजर इन्होंने कहा है| ‘नैशनल कमिटी ऑन युएस-चाइना रिलेशन्स’ इस अभ्यास गुट ने आयोजित किए एक कार्यक्रम के दौरान किसिंजर बोल रहे थे| वह इस अभ्यास गुट के व्हाईस प्रेसिडेंट है|

लंबे समय तक राजनीतिक अनुभवी रहे ९५ वर्ष के हेन्री किसिंजर इन्होंने किए इस दावे की वजह से अमरिका और चीन के बीच शुरू व्यापार युद्ध जल्द ही खतम होने के संकेत दिख रहे है| फिलहाल अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने चीन के साथ शुरू व्यापार युद्ध तीव्र करने के संकेत दिए है, फिर भी चीन संयत नीति अपनाते दिख रहा है| व्यापार युद्ध में कोई भी जीत नही सकता, यह चीन की अधिकृत भूमिका रही है| लेकिन, किसिंजर इन्होंने किए वक्तव्य की वजह से व्यापार युद्ध पीछे छोडकर दोनों देश आर्थिक स्तर पर नई साझिदारी विकसित करेंगे, यह संकेत प्राप्त होने लगे है|

व्यापार युद्ध, पीछे छोडकर, अमरिका, चीन, नए आर्थिक संबंध, स्थापित करेंगे, वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ, हेन्री किसिंजर‘नैशनल कमिटी ऑन युएस-चाइना रिलेशन्स’ ने वर्ष के आखिरी पर्व में आयोजित किए कार्यक्रम में हेन्री किसिंजर बोल रहे थे| अमरिका और चीन एक दुसरे के लिए हित में रहने वाला मध्यम रास्ता निकालकर व्यापार युद्ध की समाप्ती कर सकते है| लेकिन इसके लिए तय की गई ९० दिनों की मर्यादा छोटी रहेगी, यह किसिंजर इनका कहना है| साथ ही विश्‍व में क्रमांक एक और दो के पायदान के अमरिका और चीन में शुरू विवाद का लाभ अन्य देश उठा रहे है, इस ओर किसिंजर इन्होंने ध्यान केंद्रीत किया|

अमरिका और चीन अपने में बना व्यापारी विवाद का कैसे हल निकालते है, इससे ज्यादा दोनों देश नए आर्थिक माहौल में समजदारी से कैसे हल निकालते है, यह अधिक अहम है| दो देशों में विवाद होता रहता है| लेकिन, अमरिका और चीन इस विवाद से मार्ग निकालकर एक दुसरे के साथ नए आर्थिक संबंध विकसित करेंगे, यह विश्‍वास किसिंजर इन्होंने व्यक्त किया है| शीत युद्ध के दौरान अमरिका के विदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हेन्री किसिंजर इन्होंने १९७२ में सोव्हिएत रशिया का सहयोगी देश रहे चीन को अमरिका के पक्ष में मोडा था|

किसिंजर इनकी इस कूटनीति की वजह से अमरिका को सोव्हिएत रशिया पर हावी होना मुमकिन हुआ और अमरिका शीत युद्ध जीत सकी थी, यह इतिहास है| इसी लिए हेन्री किसिंजर इन्हें अमरिका के आधुनिक विदेश नीति के शिल्पकार माना जाता है| आज भी किसिंजर अमरिका और चीन के बीच शुरू व्यापार युद्ध खतम होगा और दोनों देश आर्थिक स्तर पर नए से संबंध स्थापित करेंगे, यह डटकर कह रहे है| यह मेरा सपना नही है, बल्कि यह वास्तविकता का भान रखकर की रचना है| स्थिरता और विकास का उद्देश्य पाने के लिए अमरिका और चीन के बीच यह सहयोग अत्यंत जरूरी ही है, यह कहकर किसिंजर इन्होंने अमरिका-चीन संबंधों का निष्कर्ष रखा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.