अमरीका द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ सैनिकी बल का इस्तेमाल करने के स्पष्ट संकेत

वॉशिंग्टन, दि. ६ : उत्तर कोरिया ने अमरीका के विरोध में, नये परमाणु और मिसाईल परीक्षण का गिफ्ट देने की धमकी देने के बाद, अमरीका ने भी अधिक आक्रामक और सख्त पैंतरा अपनाया है| अमरीका के सामने के राजनयिक विकल्प खत्म हो रहे हैं| इसके आगे सेनाबल का इस्तेमाल किया जायेगा, ऐसी साफ चेतावनी अमरीका के संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित राजदूत निक्की हैले ने दी| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी, उत्तर कोरिया का परीक्षण बहुत खतरनाक है, ऐसा कहकर, ‘कड़ी कार्रवाई की जायेगी’ ऐसी चेतावनी दी है|

‘उत्तर कोरिया का बर्ताव बड़ी शर्म की बात है| उनकी गतिविधियाँ और भी खतरनाक होती जा रही हैं| अब इसके विरोध में कुछ ठोस करना ज़रूरी है’, ऐसे शब्दों में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के विरोध में संभावित कार्रवाई की चेतावनी दी| उत्तर कोरिया के विरोध में अगला जवाब बहुत सख्त होगा, ऐसे संकेत भी ट्रम्प ने दिये हैं|

सैनिकी बलराष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की चेतावनी से पहले अमरीका की संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित दूत निक्की हैले ने उत्तर कोरिया के विरोध में सेना कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी| ‘उत्तर कोरिया की गतिविधियों की वजह से, राजनयिक समझौते की संभावना लगबग खत्म हुई है| इसके आगे अमरीका खुद की और मित्रदेश की रक्षा करने के लिए तैयार रहेगी| अमरीका के पास रही क्षमता में सेनाबल यह प्रमुख घटक है| जब इसका इस्तेमाल करने का समय आयेगा, तभी अमरीका पीछे नहीं हटेगी’ ऐसी कड़ी चेतावनी हैले ने दी| इसके अलावा हैले ने, चीन को उत्तर कोरिया को रोकने के लिये और कदम उठाने चाहिए, ऐसा आवाहन भी किया|

सैनिकी बलउत्तर कोरिया ने सोमवार को आंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल्स का परीक्षण करने का दावा किया है| इतना ही नहीं, बल्कि अमरीका का  ‘अलास्का’ प्रांत आसानी से अपनी पहुँच में है, ऐसी चेतावनी दी है| यदि अमरीका ने उत्तर कोरिया पर हमला करने की कोशीश की, तो अलास्का के साथ, अमरीका के अन्य शहर जलाकर ख़ाक करने की धमकी भी उत्तर कोरिया ने दी है| आंतर्राष्ट्रीय निर्बंधों के बाद भी अपना परमाणु कार्यक्रम जारी ही है, ऐसा उत्तर कोरिया ने स्पष्ट किया|

‘केएन-१४’ और ‘हॉसॉंग-१४’ इस नाम से जाने जानेवाले उत्तर कोरिया के मिसाईल्स बड़े पैमान पर परमाणुविस्फोटको का वहन कर ले जा सकते हैं, ऐसा उत्तर कोरिया का दावा है| नये परीक्षण की वजह से उत्तर कोरिया ने दुनिया के किसी भी इलाके में परमाणुहमला करने की क्षमता विकसित की है, ऐसा ‘एकेडमी ऑफ डिफेन्स सायन्स’ इस उत्तर कोरियन गुट ने कहा है| आनेवाले समय में उत्तर कोरियाद्वारा अमरीका को इस प्रकार के परमाणु और मिसाइल्स परीक्षण के गिफ्ट मिलते रहेंगे, ऐसी चेतावनी भी हूकुमशहा किम जॉंग-उन ने दी थी| उत्तर कोरिया पर हमले की योजना इससे पहले भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सामने प्रस्तुत की होने की जानकारी कुछ दिन पहले पेंटॅगॉन ने दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.