चुनाव के दो दिन पहले ट्रम्प ने की क्लिंटन और ओबामा की तीव्र आलोचना

वॉशिंग्टन, दि. ६ (वृत्तसंस्था)- अमरीका राष्ट्राध्यक्षपद का चुनाव दो दिन पर आया है| इस दौरान ही डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलरी क्लिंटन के समर्थन में खडे रहनेवाले राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा पर निशाना साधा| राष्ट्राध्यक्ष ओबामा क्लिंटन के लिए पूरा दिन प्रचार कर रहे है, यह  आलोचना ट्रम्प ने की| इस चुनाव में ट्रम्प की जीत के बारे में मिले संकेत, यह अमरीका के लिए बड़ा खतरा माना जाता है, यह चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने दी थी| उसी वक्त एक सर्वेक्षण में, करीब ५२ प्रतिशत मतदाताओं ने, अमरिकी मीडिया हिलरी क्लिंटन की तरफ़दारी कर रही है, ऐसा कहा है|

चुनाव‘हिलरी क्लिंटन खुद का प्रचार नहीं कर सकतीं| उनकी प्रचारसभा के लिए सिर्फ ४०० और ५०० लोग इकठ्ठा होते हैं| ज़्यादा लोग इकठ्ठा करने के लिए क्लिंटन को स्टार्स की ज़रूरत लगती है| इसी मार्ग से वे अपने समर्थकों की तादाद बढ़ा सकती हैं’ ऐसी आलोचना ट्रम्प ने की है| लेकिन क्लिंटन की असफलता मीडिया कभी भी सामने लायेगी नहीं, ऐसा कहते हुए ट्रम्प ने, अमरिका की मीडिया क्लिंटन की तरफ़दारी कर रही है, ऐसी आलोचना की है| साथ ही, अमरीका के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए हमें स्टार्स की ज़रूरत नहीं लगती| अमरीका को फिर से महान बनाने का विचार करनेवाले हमें प्रतिसाद दे रहे हैं, ऐसी फटकार ट्रम्प ने लगाई|

इसके साथ ही, हिलरी क्लिंटन के प्रचार के लिए राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा पूरा समय काम कर रहे हैं, इस बात पर भी ट्रम्प ने ग़ौर फ़रमाया| फ्लोरिडा, नॉर्थ कॅरोलिना, पेनिनसिल्वानिया और न्यू हॅपशायर में राष्ट्राध्यक्ष ओबामा ने हिलरी क्लिंटन के लिए प्रचार सभाएँ आयोजित की थीं| क्लिंटन राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा का इस्तेमाल कर रही हैं, ऐसा कहते हुए ट्रम्प ने उसपर नाराज़गी जतायी| लेकिन फिर भी क्लिंटन को उसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है, इसपर भी ट्रम्प ने उँगली रखी| स्टार्स का समावेश न होते हुए भी हमारी रॅली में बहुत भीड़ होती है| क्लिंटन को लोगों की तरफ से प्रतिसाद नहीं मिलता, फिर भी अमरीका की मीडिया बड़े बड़े शीर्षकों के साथ उनकी ख़बरें प्रकाशित करती है, यह आलोचना करते हुए ट्रम्प ने अमरिका की मीडिया के दोमुहापन को लक्ष्य किया|

राष्ट्राध्यक्ष ओबामा ने, हिलरी क्लिंटन के प्रचार में समय गँवाने की अपेक्षा, ‘आयएस को कैसे हराया जायें’  इस नीति पर काम करना चाहिए| अमरिका की सीमाएँ सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ओबामा ने समय निकालना चाहिए था, यह बात भी ट्रम्प ने आगे जाते कही| वह छोडकर क्लिंटन की प्रचारसभा का काम देखना ओबामा को अधिक महत्त्वपूर्ण लगा, यह कहते हुए ट्रम्प ने ओबामा पर ज़ोर से हमला किया|

इस दौरान ‘गॅलप डेली’ ने किये सर्वेक्षण ने यह निष्कर्ष जताया कि अमरिकी मतदाताओं में से ५२ प्रतिशत लोगों ने ऐसा लगता है कि अमरिकी मीडिया हिलरी क्लिंटन के समर्थन में तरफदारी कर रही है| पिछले कई महिनों में ट्रम्प ने भी अमरिकी मीडिया पर तरफदारी के आरोप लगाये हैं| अमरिकी मीडिया क्लिंटन के समर्थन में खबरें देते हुए लोगों का ध्यान मुद्दे पर से हटा रही है, यह दावा ट्रम्प कर रहे हैं|‘गॅलप’ के सर्व्हेक्षण से ट्रम्प के इस इल्ज़ाम को पुष्टि मिल रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.