‘खुफ़िया जानकारी के ‘लीक’ के पीछे भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ओबामा’: राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प का गंभीर आरोप

वॉशिंग्टन, दि. २८: ‘व्हाईट हाऊस से खुफिया जानकारी का रहस्योद्घाटन और अपने खिलाफ चल रहे प्रदर्शन यह राजनीति का हिस्सा है| इनमें भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा का हाथ है| यह घटना अमरीका की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है’, ऐसा इल्ज़ाम राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाया है|

समाचार प्रसारण सेवा को दिये हुए इंटरव्यू के दौरान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह आरोप करके, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ओबामा समेत उनके प्रशासन के अधिकारियों के गुट को ज़िम्मेदार ठहराया| पिछले महीने भर के कार्यकाल में, अमरीका के अलग अलग शहरों में ट्रम्प सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शनों का ज़ोर बढ़ गया है| साथ ही, ‘व्हाईट हाऊस’ की कुछ खुफ़िया जानकारी भी मुख्य मीडिया में प्रकाशित हो रही है| इन दोनों गतिविधियों के बारे में बात करते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, इसके लिए ‘ओबामा और उनके निकटतम’ ज़िम्मेदार होने का इल्ज़ाम लगाया|

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा साबित होनेवाली जानकारी खुली करने के पीछे भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ओबामा और उनका गुट ज़िम्मेदार होने का गंभीर आरोप अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने किया| यह अपने खिलाफ़ राजनीति शुरू है, जो आनेवाले समय में भी चलती रहेगी, ऐसे संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इस इंटरव्यू के दौरान दिये| संवेदनशील जानकारी ‘लीक’ करके क्या ओबामा ने राष्ट्राध्यक्षों के नियमों का उल्लंघन किया है, इस सवाल पर जवाब देना राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने टाल दिया|

इससे पहले भी व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ‘सीन स्पायसर’ ने पत्रकारों को दी जानकारी में, अमरीका के अलग अलग शहरों में शुरू प्रदर्शन ‘रचे हुए’ हैं, ऐसा आरोप किया था| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन पर कुछ लोग नाराज होने के कारण, इस प्रकार से ‘पेशेवर प्रदर्शनकारियों’ की सहायता ली जा रही है, ऐसी आलोचना स्पायसर ने की थी|

वहीं, पिछले कुछ दिनों में अमरीका की अग्रगण्य मीडिया ने, ‘व्हाईट हाऊस’ के सूत्रों का हवाला देते हुए, ट्रम्प प्रशासन में अव्यवस्था निर्माण हुई होने का दावा किया था| साथ ही, ट्रम्प के सलाहकार रशियन खुफिया एजन्सी के संपर्क में होने का आरोप भी इस मीडिया ने किया था| इन आरोपों के चलते, ट्रम्प के सुरक्षा सलाहकार ‘मायकल फ्लिन’ को अपने पद का इस्तिफा देना पड़ा था| खुफिया जानकारी खुली करने के विवाद के बाद, ट्रम्प प्रशासन ने व्हाईट हाऊस के कर्मचारियों पर सख़्त प्रतिबंध जारी किये हैं|

इसी दौरान, अमरीका के कुछ मान्यवरों ने, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की सरकार को गिराने की साज़िश चल रही है, ऐसा दावा किया है, जिसके पीछे ओबामा एवं हिलरी क्लिंटन से जुड़े हुए लोगों का गुट होने का दावा किया है|

जॉर्ज बुश द्वारा ट्रम्प की आलोचना

भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा और भूतपूर्व विदेशमंत्री हिलरी क्लिंटन द्वारा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के खिलाफ साज़िश रची जा रही है, इस आरोप के चलते, भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश ने ट्रम्प की आलोचना की है|

मीडिया की स्वतंत्रता, निर्वासितों पर प्रवेशबंदी और रशिया के साथ ट्रम्प की तथाकथित नज़दीकियाँ, इन सभी मुद्दों पर बुश ने, ट्रम्प की नीति उन्हें मंज़ूर न होने के संकेत दिये| मीडिया को स्वतंत्रता देनेवाला देश, ऐसी अमरीका की पहचान होकर, जो यदि मिट गई, तो फिर अमरीका, रशिया जैसा देश मीडिया को स्वतंत्रता दें, ऐसी माँग नहीं कर सकेगा, ऐसा बुश ने कहा| साथ ही, ट्रम्प की रशिया के साथ रहनेवालीं कथित नज़दीकियों के बारे में बोलते हुए, इस विषय से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मिलने चाहिए, ऐसी टिप्पणी कर बुश ने अपना शक़ ज़ाहिर किया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.