लॉकडाउन के नियम शिथिल करने के बाद मुंबई में हुआ ‘ट्रैफ़िक जाम’

मुंबई – लॉकडाउन के पाँचवें चरण में राज्य सरकार ने ‘मिशन बिगीन अगेन’ के तहत सोमवार से प्राइवेट ऑफिसेस शुरू किए। लेकिन, इसकी वज़ह से शहर में बड़ा ट्रैफ़िक जाम हुआ। हालाँकि दफ़्तर शुरू करने के लिए अनुमति दी गई हो, लेकिन लोकल ट्रेनें बंद रखी गईं हैं। ऐसें में अन्य सार्वजनिक वाहतूक सेवा शुरू ना होने से रास्तों पर बाईक्स और निजी गाड़ियों की भीड़ देखी गयी। इसके चलते वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे समेत मुंबई उपनगर एवं कल्याण, भिवंडी के मार्ग पर बड़ी मात्रा में ट्रैफ़िक जाम हुआ। इसके अलावा, यात्रियों के लिए सरकार ने सोशल डिस्टंसिंग का पालन करने के लिए तय किए नियमों का भी कई जगहों पर उल्लंघन होने का चित्र दिखाई दिया।

देश में २५ मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के पाँचवें चरण में कुछ नियम शिथिल किए गए हैं। इसके ज़रिये राज्य सरकार ने सरकारी दफ़्तर एवं निजी कार्यालयों में १० प्रतिशत कर्मचारियों को उपस्थित रहने के लिए अनुमति प्रदान की है। लेकिन पहले ही दिन मुंबई में ट्रैफ़िक जाम हुआ। बस सेवा मर्यादित मार्ग पर और यात्रियों की मर्यादित संख्या के साथ शुरू होने से मुंबई के रास्तों पर निजी गाड़ियाँ बड़ी संख्या में उतारी गई। इससे पश्‍चिम द्रुतगती महामार्ग पर चर्चगेट की दिशा में जानेवाली गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गई।

मुंबई में दादर पूर्व के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग पर बड़ी मात्रा में गाड़ियों की भीड़ देखी गयी। सायन-पनवेल महामार्ग, किंग सर्कल, कलानगर, पश्‍चिमी उपनगर के अंधेरी, वांद्रे जंक्शन पर गाड़ियाँ काफ़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहीं थीं। वाशी, मुलुंड, दहिसर टोल नाके पर भी यही चित्र देखा गया। इन नाकों पर ठाणे, मिरा रोड, नई मुंबई और वसई से आनेवाली गाड़ियों की संख्या अधिक थी। कांदिवली-गोरेगाव क्षेत्र में सुबह के समय फिर से पहले जैसा ट्रैफिक जाम हुआ। कई गाड़ियाँ लंबे समय तक एक ही जगह पर अटकी रहीं। दूसरी ओर बाहरी गांव की निजी गाड़ियों की वज़ह से इस मार्ग पर ट्रैफ़िक जाम हुआ था।

ठाणे में आनंदनगर मुलुंड टोल नाके पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी थी। दूसरी ओर कल्याण-शिळ मार्ग और कल्यान-भिवंडी मार्ग पर भी बड़ा ट्रैफ़िक जॅम देखा गया। इन दोनों ज़गहों पर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू है। किसी भी प्रकार का नियोजन ना होने से यह ट्रैफ़िक जाम होने का आरोप गाड़ियों के चालकों ने किया है। इस ट्रैफ़िक जाम के साथ ही, दफ़्तर जाने के लिए निकले कर्मियों की बड़ी भीड़ बस स्टॉप पर भी देखी गई। इन ज़गहों पर सोशल डिस्टंसिंग के नियमों का पालन करने की सूचना होने के बावजूद यात्री सोशल डिस्टंसिंग के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। डोंबिवली पूर्व के इंदिरा चौक में स्थित बस स्टॉप पर लगी यात्रियों की लंबी कतार ठेंठ फड़के रोड़ तक पहुँची थी।

मुंबई और ठाने जिले में कोरोना वायरस की महामारी से स्थिति काफ़ी गंभीर बनी है। सरकार सोशल डिस्टंसिंग का पालन करने का आवाहन कर रही है, लेकिन सोमवार से कुछ मात्रा में नियम शिथिल करने के बाद, स्थिति की गंभीरता को नज़रअन्दाज़ करते हुए नागरिक बड़ी संख्या में घर से निकलते देखें गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.