देश में चौबीस घंटों में कोरोनावायरस से ५१ लोगों की मृत्यु – महाराष्ट्र में ११ लोगों की मृत्यु

नयी दिल्ली,  (वृत्तसंस्था) – देश में चौबीस घंटों में ५१ लोग मारे गए होने के कारण, कोरोनावायरस का संकट और भी गंभीर बना स्पष्ट हो रहा है। मुंबई में भी इस महामारी के मृतकों की संख्या १०० तक पहुँच गयी है। वहीं, देश में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या ९ हज़ार से उपर हो गयी है और मुंबई में ही १५०० मरीज़ अब तक पाये गए हैं। देश में कोरोनावायरस का फैलाव बढ़ रहा होने की पार्श्वभूमि पर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, मिझोराम, पुडुचेरी इन राज्यों ने भी लॉकडाऊन ३० अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की।

देश में कोरोनावायरस से ३२४ लोग अब तक मारे गए हैं। रविवार शाम तक इस संक्रमण में मरनेवालों की संख्या २७३ थी। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी के अनुसार, देश में अब तक ९,३५२ मरीज़ पाये गए हैं। इनमें से ८५७ लोग अब तक स्वस्थ हुए होकर, देश में फिलहाल ८ हज़ार ४८ लोगों पर ईलज़ चल रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडू, मध्यप्रदेश, गुजरात इन पाँच राज्यों में कोरोना का फैलाव अधिक तेज़ी से हो रहा है। सोमवार को दिल्ली में अक ही दिन में ३५६ नये मरीज़ पाये गए। इससे दिल्ली के मरीज़ों की संख्या १५१० पर पहुँच चुकी है। सोमवार को तमिलनाडू में ९८ नये मरीज़ पाये गए। इससे इस राज्य के मरीज़ों की संख्या १ हज़ार १७३ पर पहुँच चुकी है।

महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे भयावह परिस्थिति है। राज्य में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या २ हज़ार ३३४ पर पहुँच चुकी है। उसमें भी, मुंबई यह कोरोनावायरस के लिए देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट साबित हुआ है। राज्य में एक ही दिन में ११ लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, ३५२ नये मरीज़ पाये गए हैं। इसमें केवल मुंबई में ही दिनभर में कोरोना के ९ मरीज़ों की मृत्यु हुई और २४२ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। ३९ मरीज़ पुणे में पाये गए हैं। सोमवार को मरे हुए लोगों में से ८ लोगों को डायबिटीस, हृदयरोग, अस्थमा जैसी बीमारियाँ थी, ऐसी जानकारी राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने दी। मुंबई में कोरोनावायरस के परीक्षण अधिक मात्रा में किये जा होकर, जहाँ इसके अधिक मरीज़ पाये जा रहे हैं, उस इलाक़े में घर-घर में जाकर परीक्षण किये जा रहे हैं। इस कारण मरीज़ों की संख्या भी बढ़ रही है, यह बताया जा रहा है। आनेवाले समय में यह बात इस महामारी को रोकने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण साबित होगी, ऐसे दावे भी किये जाते हैं।

इसी बीच, गत १४ दिनों में १५ राज्यों के २५ ज़िलों में एक भी नया मरीज़ नहीं मिला है। साथ ही, एक ही दिन में १४१ लोग स्वस्थ हुए होने की सकारात्मक बात सामने आयी है, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.