अफ़गानिस्तान के संघर्ष में ३ लाख विस्थापित – संयुक्त राष्ट्रसंघ की रपट

Afghanistan-conflict-displacedन्यूयॉर्क – अफ़गानिस्तान में बीते कुछ हफ्तों से जारी संघर्ष के दौरान करीबन ३ लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इस स्थिति में लगभग १.८५ करोड़ अफ़गान नागरिकों को शीघ्रता से मानवीय सहायता की आवश्‍यकता होने का बयान संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रपट में किया है।

अफ़गानिस्तान के संघर्ष में मारे जा रहे नागरिकों की संख्या ड़रावनी होने की चिंता संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पहले ही व्यक्त की थी। शुक्रवार के दिन संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की तुरंत बुलाई गई बैठक में भारत के राजदूत टी.एस.तिरूमूर्ती ने इस रपट की याद ताज़ा कराई। साथ ही अफ़गानिस्तान में जारी इस संघर्ष को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने का निवेदन भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से किया।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की ‘इंटरनैशनल ऑर्गनाइज़ेशन फॉर मायग्रेशन-आयओएम’ ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार बीते कुछ हफ्तों के दौरान तीन लाख अफ़गान विस्थापित हुए हैं और तालिबान के ड़र से हर हफ्ते तकरीबन ४० हज़ार लोग भागकर ईरान पहुँच रहे हैं। लेकिन, अफ़गानिस्तान के पड़ोसी देश ईरान और पाकिस्तान में भी इन अफ़गान शरणार्थियों के प्रति तिरस्कार बढ़ने पर ‘आयओएम’ ने चिंता जताई है। अफ़गानिस्तान के इस मानवी संकट का सामना करने के लिए सभी देश तैयार रहें, यह आवाहन भी इस रपट में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.