अफ़गानिस्तान का राष्ट्रध्वज लहरा रहे प्रदर्शनकारियों पर तालिबान की अंधाधुंध गोलिबारी

कई प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की चिंता

afghan-protest-flags-2काबुल – अफ़गानिस्तान को ब्रिटीशों से प्राप्त हुई आज़ादी की गुरूवार के दिन १०२वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर राजधानी काबुल समेत विभिन्न शहरों में अफ़गान जनता ने सड़कों पर उतरकर राष्ट्रध्वज लहराया और तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन भी किए। पाकिस्तान की सीमा के करीब कुनार प्रांत में तालिबान के झंड़े को ठुकराकर राष्ट्राध्वज लहरा रहे अफ़गान प्रदर्शनकारियों पर तालिबान ने गोलीबारी करने से कई लोगों के मारे जाने का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं। इस तरह से तालिबान ने अफ़गानिस्तान के कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों पर निर्दयता से कार्रवाई की है। इस दौरान पुख्ता कितने लोग मारे गए, यह जानकारी साझा करने के लिए तालिबान तैयार नहीं है। मानव अधिकारों के नाम से रुदन करनेवाले अंतरराष्ट्रीय माध्यम एवं मानव अधिकार संगठन भी इस घटना पर संवेदनशीलता दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं।

तालिबानी हुकूमत में अफ़गान नागरिकों के अधिकार बरकरार रहेंगे, महिलाओं को शिक्षा एवं अधिकार मिलेंगे, माध्यमों को आज़ादी रहेगी, ऐसे दावे तालिबानी नेता बीते दो दिनों से कर रहे हैं। लेकिन, गुरूवार के दिन अफ़गानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तालिबान ने राजधानी काबुल, असादाबाद शहर में तालिबान की गोलिबारी विश्‍व के सामने अलग ही चित्र खड़ा कर रही है। काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़ करनेवाली अफ़गान जनता पर तालिबानी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।

afghan-protest-flags-1बीते कुछ वर्षों से अफ़गान समाचार चैनल के लिए काम कर रही महिला वृत्त संचालिका को पद से हटाकर उसके स्थान पर तालिबान ने अपने ही एक आतंकी को नियुक्त किया है। महिलाओं को अधिकार देने के ऐलान करने के बावजूद असल में तालिबान महिलाओं पर अत्याचार कर रही है, यह आरोप इस वृत्त संचालिका ने सोशल मीडिया पर किया। इसके अलावा फरयाब प्रांत में तालिबानी आतंकियों की सहायता करने से इन्कार करनेवाली एक महिला को तालिबानीयों ने उसके बच्चों के सामने ही लातों से कुचलकर मार डालने की भयंकर घटना सामने आ रही है।

अफ़गान जनता ने गुरूवार के दिन अलग अलग शहरों में राष्ट्रध्वज लहराकर तालिबानी हुकूमत के खिलाफ नारेबाज़ी की। कुछ ठिकानों पर अफ़गान जनता और तालिबानी आतंकियों के बीच जोरदार विवाद हुआ। असादाबाद में तालिबानी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलिबारी करके प्रदर्शनकारियों को भगाने की कोशिश की। इस गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने का दावा समाचार चैनल कर रहे हैं। लेकिन, असल में मरनेवालों की संख्या इससे अधिक होने की बात इस घटना के गवाह कह रहे हैं। तालिबान की इस गोलीबारी के बावजूद कुछ अफ़गान नागरिकों ने राष्ट्रध्वज लहराया और साथ ही पाकिस्तान का धिक्कार करने का वीडियो भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.