चीन के विमान पर तैवान ने किया ‘डिकॉय’ हमला – अमरिकी विध्वंसकों ने की तैवान के निकट गश्त, रशियन विध्वंसक चीन पहुंची

Third World Warतैपेई: लगातार अपनी हवाई सीमा में घुसपैठ कर रहे चीन की विमानों को तैवान ने जोरदार झटका दिया है| तैवान की हवाई सीमा के निकट मंडरा रहे चीन की ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ के विमान पर तैवान के विमान ने ‘डिकॉय’ हमला किया| युद्धाभ्यास या चेतावनी देने के लिए ‘डिकॉय’ हमले का इस्तेमाल होता है| यह हमला कब हुआ यह स्पष्ट हो नही सका है| लेकिन, चीन की लष्करी आक्रामकता को उसी के भाषा में जवाब मिलेगा, यह चेतावनी तैवान ने इस कार्रवाई के साथ चीन को दी है|

चीन, विमान, तैवान, किया, डिकॉय, हमला, अमरिकी विध्वंसकों, निकट गश्त, रशियन विध्वंसकतैवान की एक स्थानिय समाचार पत्र ने दोनों देशों के सरकार सूत्रों के दाखिले से यह जानकारी दी है| चीन के विमान ने तैवान की क्षेत्र में कब घुसपैठ की इस बारे में जानकारी उजागर नही हुई है| लेकिन, तैवान के लडाकू विमान ने ‘इंफ्रारेड डिकॉय प्रोजेक्टाईल’ का इस्तेमाल करने की जानकारी सूत्रों ने दी| इस कार्रवाई के बाद चीन का विमान पीछे हटा था| शत्रू के विमान ने प्रक्षेपित किए मिसाइल को चकमा देने के लिए यह प्रोजेक्टाईल इस्तेमाल किया जाता है| इस वजह से चीन के विमान ने की कार्रवाई को तैवान ने जवाब दिया क्या, यह स्पष्ट हो नही सका है| इसके पहले भी तैवान ने चीन के विमानों को भगाने की घटना घटी थी| लेकिन, इस तरह डिकॉय कार्रवाई का यह पहली ही घटना है|

तैवान यह हमारा ही सार्वभूम हिस्सा होने का दावा चीन करता रहा है| लेकिन, राष्ट्राध्यक्षा ‘त्साई ईंग वेन’ इन्होंने तैवान में सत्ता प्राप्त करने के साथ ही चीन ने लष्करी दबाव बढाने के लिए तैवान की समुद्री एवं हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करना शुरू किया है| साथ ही तैवान की सुरक्षा को चुनौती देनेवाली गतिविधियां भी बढाई है| चीन की विमान वाहक युद्धपोत, विध्वंसक एवं तटरक्षकबल के जहाजों ने पहले भी तैवान की समुद्री क्षेत्र के निकट गश्त करने की घटनाएं हुई है| वही, चीन की इस लष्करी आक्रामकता को जवाब देने के लिए अमरिका की युद्धपोतों ने तैवान के समुद्री सीमा के निकट गश्त की है|

दो दिन पहले ही अमरिका की दो युद्धपोतों ने तैवान की समुद्री सीमा के निकट गश्त की है| अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के नियमों का दाखिला देकर अमरिका ने अपने युद्धपोतों ने की सफर का समर्थन किया| लेकिन, चीन ने अमरिकी युद्धपोतों ने की इस गश्त पर कडी आलोचना की है| इस कार्रवाई की वजह से अमरिका और चीन के संबंध बिगडेंगे, यह चेतावनी चीन के विदेश मंत्रालय ने दी है|

इस दौरान, अमरिकी युद्धपोत तैवान की समुद्री क्षेत्र से सफर करते समय सोमवार के दिन रशिया की दो विध्वंसक चीन के ‘दागांग’ बंदरगाह पहुंची| चीन के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए रशियन युद्धपोत ‘ईस्ट चाइना सी’ के क्षेत्र में दाखिल हुई है, यह कहा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.