लीबिया में सरकार और बागियों के संघर्ष में ३४५ लोगों की मौत – ईंधन उत्पाद खतरे में आने की चिंता

Third World Warत्रिपोली: पिछले महीने से लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए सरकार और बागियों के बीच हो रहे संघर्ष के दौरान अबतक ३४५ लोग मारे गए है| ऐसे में कुछ दिनों से त्रिपोली पर हवाई हमलें शुरू है और अरब देशों के लडाकू विमान यह हमलें कर रहे है, यह आरोप लीबिया की सरकार ने किया है| वही, इन हवाई हमलों को जवाब देने के लिए लीबिया की सरकार ने विमानविरोधी तोंपों का इस्तेमाल करके विध्वंसक भी तैनात करने की जानकारी प्राप्त हो रही है| इस दौरान, इस संघर्ष की वजह से लीबिया में इंधन उत्पाद को खतरा बना है, यह चिंता लीबिया की ‘नैशनल ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने व्यक्त की है|

लीबिया, सरकार, बागियों, संघर्ष, ३४५ लोगों, मौत, ईंधन, उत्पाद खतरे, चिंतापिछले महीने ४ अप्रैल से लीबिया की सरकार और बागियों में संघर्ष हो रहा है| राजधानी त्रिपोलीपर कब्जा करके लीबिया की सत्ता हथियाने के लिए बागियों की गतिविधियां शुरू है और इसके लिए बागियों ने पुरा महीना त्रिपोली पर हमलें किए है| इस संघर्ष में ३४५ लोग मारे गए है और १,६५२ लोख जख्मी हुए है| अबतक हुए हमलों में राकेट, मॉर्टर्स एवं मिसाइलों का प्रयोग हुआ| यह हमलें करनेवाले बागियों ने इस दौरान हवाई हमले भी किए है, यह आरोप लीबिया की सरकार कर रही है| लेकिन, चार दिन पहले त्रिपोली में हुए हवाई हमलें विदेशी लडाकू विमानों ने किए है, यह आरोप लीबिया की सरकार ने रखा है|

लीबिया में बागियों को सौदी अरब और संयुक्त अरब अमिराती (यूएई) का समर्थन है| इन्हीं दो देशों के लडाकू विमान लीबिया में हुए हवाईहमलों में शामिल थे, यह आरोप लीबिया की सरकार ने किया है| अरब देशों ने किए हवाई हमलों यूरोपीय देशों का प्रमुखता से फ्रान्स का समर्थन होने का आरोप भी लीबिया की सरकार कर रही है| फ्रान्स ने लीबिया में जनतंत्र के मुल्यों की रक्षा करने के लिए खडे रहने की जरूरत होते हुए भी फ्रान्स की सरकार आतंकियों का समर्थन कर रही है, यह आलोचना लीबिया के अंतर्गत सुरक्षामंत्री ‘फथी बाशाघा’ इन्होंने की|

लीबिया, सरकार, बागियों, संघर्ष, ३४५ लोगों, मौत, ईंधन, उत्पाद खतरे, चिंतावही, लीबिया के बागियों ने सत्तापर बनी सरकार को आतंकी कहकर इन आतंकियों के चंगुल से जल्द ही त्रिपोली मुक्त करने का ऐलान किया है| यहां हुए हवाई हमलों की जांच करने के लिए लीबिया की सरकारने संयुक्त राष्ट्रसंघ को निवेदन किया है| इन आरोपों पर लीबिया के बागी एवं सौदी-यूएई ने अभी स्पष्टीकरण नही दिया है| लेकिन, बागी नेता जनरल हफ्तार ने कुछ हफ्ते पहले सौदी के राजा सलमान से मुलाकात करने के समाचार सामने आ चुके है| वही फ्रान्स ने भी हफ्तार से संपर्क करने के दावे प्रसिद्ध हुए थे|

लीबिया की सरकार और बागियों में जारी संघर्ष समुद्री क्षेत्र तक जा पहुंचा है| त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए हवाई हमलें करने के बाद बागियों ने ‘रास लनूफ’ इस ईंधन क्षेत्र के बंदरगाह की दिशा में विध्वंसक रवाना की है| ऐसे में लीबिया सरकार ने भी ईंधन की सुरक्षा के लिए विध्वंसक तैनात की है| इस वजह से ईंधन पर कब्जा करने के लिए जल्द ही लीबिया में संघर्ष भडकेगा और इस वजह से ईंधन उत्पाद को खतरा बना है, यह चिंता व्यक्त की जा रही है|

लीबिया के हालाथ सीरिया की तरह होने नही देंगे – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन

अंकारा: लीबिया की जनता ने चुनी सरकार सत्ता पर होते हुए भी अरब और यूरोपीय देशों के समर्थन पर बागी लीबिया की सत्ता हथिया ने की कोशिश कर रहे है, यह आरोप तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन इन्होंने किया| ऐसी स्थिति में तुर्की डटकर लीबिया की सरकार के साथ खडी है और लीबिया की स्थिति दुसरे सीरिया की तरह होने नही देगी, यह घोषणा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने की है|

सीरिया के संघर्ष में तुर्की ने आजतक अस्साद की हुकूमत के विरोध में भूमिका अपनाई थी| वही, लीबिया में सत्तापर बने सरकार के साथ खडे होने की नीति तुर्की अपना रहा है| लीबिया अस्थिर होकर वहांपर खूनखराबा ना हो इस लिए तुर्की कडी कोशिश करेगा, यह राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन इन्होंने कहा है|

लेकिन, तुर्की की कोशिश की वजह से लीबिया में शुरू हुआ संघर्ष थमने की स्थिति नही है और इस देश में शुरू संघर्ष भयंकर स्थिति में पहुंचा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.