सीरिया में रासायनिक हमलें में १०० लोंगों की मौत; दुनियाभर से तीखी प्रतिक्रियाएँ

दमास्कस, दि. ५ : सीरिया के इदलिब प्रांत में हुये रासायनिक हमले में करीब सौ लोगों की जानें गयी है| मरनेवालों में १९ बच्चें भी शामिल हैं| वहीं, ४०० सें ज्यादा लोग घायल हुए हैं| छह साल से सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में यह सबसे भीषण रासायनिक हमला माना जाता है|

रासायनिक हमलें मेंसीरिया के मानवाधिकार संगठनों ने दी जानकारी के अनुसार, ‘इदलिब में ‘खान शेखोन’ शहर में यह रासायनिक हमला हुआ| ‘सरीन’ इस ज़हरीले वायू का इस्तेमाल करके रॉकेट्स हमले इस शहर पर किये गये| यह हमला किसने किया यह कहना मुश्किल है, ऐसा सीरियन मीडिया ने कहा है| लेकिन सीरिया के कुछ वैद्यकीय सहायक संगठनों ने इस रासायनिक हमले के लिए बशर-अल-अस्साद की सत्ता ज़िम्मेदार है, ऐसा इल्ज़ाम लगाया| सीरिया के लड़ाकू विमानों द्वारा यह हमला किया गया है, ऐसा दावा इस संगठन ने किया| अस्सादविरोधक विद्रोही संगठनों ने भी सीरियन वायुसेना के ‘सुखोई’ विमानों ने ये हमले किये होने का दावा किया|

रासायनिक हमलें मेंहमले में घायल हुये लोगों ने, हेलिकॉप्टर्स से ये रॉकेट हमला होने की बात कही है| लेकिन ये हेलिकॉप्टर्स किसके थे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है| सीरियन सेना ने अपने पर लगाये आरोप ठुकराये हैं| ‘इस रासायनिक हमले के लिये आतंकवादी संगठन जिम्मेदार हैं, ऐसा पलटवार सीरियन सेना ने किया| ‘खान शेखोन’ इलाके पर वर्चस्व रहनेवाले ‘फतेह अल-शाम’ इस अल कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन पर शक़ जताया जा रहा है| सीरियन सेना ‘इदलिब’ के नज़दीक पहुँचने की वजह से आतंकवादियो ने जनता को लक्ष्य किया होने का आरोप सीरियन सेना ने किया| ‘अल-शाम’ यह ‘जबात अल-नुस्र’ इस संगठन से बाहर निकले जहाल आतंकवादियों को गुट है|

रासायनिक हमलें मेंइस हमले में करीब ४०० से ज्यादा लोग घायल हुये हैं| घायल लोगों के मुँह से सफेद फेस आ रहा था| इसके साथ ही, इन जख्मियों में साँस लेने में तकलीफ, उल्टियाँ और चक्कर आकर बेहोश होने के वाक़ये बढ़े हैं| ‘इदलिब’ प्रांत में हुआ यह दूसरा रासायनिक हमला है| २५ मार्च को ‘लाताम्नेह’ शहर के एक अस्पताल पर रासायनिक हमला किया गया था| इस हमले में अस्पताल के डॉक्टर के साथ दो लोगों की जान गयी थी| अस्पताल पर हुए हमले के बाद घायलों पर उपचार करते समय रुकावटें पैदा हुई थी|

इससे पहले भी रासायनिक हमले हुये हैंं| इन हमलों की जिम्मेदारी का स्वीकार ‘आयएस’ ने किया था| ‘आयएस’ के हाथ में रासायनिक हथियार लगने के कारण चिंता जताई जा रही थी| इराक के मोसूल प्रांत में अस्पताल से तथा सीरियन सेना के हथियार के भांडार में से ‘आयएस’ के आतंकवादियों ने जहरीली वायु और रासायनिक रॉकेट्स चुराये थे|

 ‘सीरिया हमले के लिए बराक ओबामा ज़िम्मेदार’ : व्हाईट हाऊस प्रवक्ता का इल्ज़ाम

वॉशिंग्टन, दि. ५ : ‘सीरिया में हुए सरीन वायु हमले के लिए अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा जिम्मेदार हैं’ ऐसा इल्ज़ाम व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता सीन स्पायसर ने लगाया| ओबामा ने उनके कार्यकाल में घोषित कीं ‘रेड लाईन्स’ की वजह से सीरिया में रासायनिक हमले हो रहे हैं, ऐसी आलोचना उन्होंने की|

बच्चों और औरतों के साथ सीरिया की मासूम जनता पर हुआ यह रासायनिक हमला निंदनीय है| सुसंस्कृत दुनिया इसे अनदेखा नहीं कर सकती| इससे पहले के अमरीका के शासन ने अपने फैसले में दिखाई दुर्बलता और अनिश्‍चितता इस घृणास्पद हमले के लिए ज़िम्मेदार हैं, ऐसी आलोचना स्पायसर ने की|

इसके साथ ही, सीरियन सेना जिसके नियंत्रण में है, वह अस्साद की सरकार भी इसके लिए ज़िम्मेदार है, ऐसा उन्होंने कहा है| लेकिन इसके लिए ‘अस्साद ने सीरिया की सत्ता से बाहर हो जाना’ यह विकल्प नहीं हो सकता, ऐसा व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ने साफ किया| अस्साद सत्ता में रहें या नहीं, इसके बारे में फैसला सीरियन जनता करेगी, यह ट्रम्प प्रशासन की भूमिका स्पायसर ने फिर एक बार दोहरायी है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.