…तो फिर दक्षिण कोरिया परमाणु हथियारों का निर्माण करेगा – दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष का इशारा

सेउल – ‘उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों का मसला खतरनाक साबित होने लगा तो दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार तैनात करेगा या स्वयं ही परमाणु अस्त्र का निर्माण करेगा’, ऐसा इशारा दक्षिण कोरियन राष्ट्राध्यक्ष युन सूक-येओल ने दिया। उत्तर कोरिया के परमाणु हमलों की धमकियां बढ़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने यह आक्रामकता अपनाई होने का दावा किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने पिछले हफ्ते में ही अमरीका के साथ परमाणु हथियारों की तैनाती की चर्चा शुरू होने का ऐलान किया था।

पिछले महीने में उत्तर कोरिया ने अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया को परमाणु हमलों की धमकी दी थी। साथ ही अमरीका और दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास यानी हमपर हमला करने की तैयारी होने का आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया था। आगे भी युद्धाभ्यास होते हैं तो उसे उत्तर कोरिया की सुरक्षा के लिए खतरा समझा जाएगा और इसके खिलाफ अपने ढ़ंग से कार्रवाई की जाएगी, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया ने दी थी।

अमरीका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास को वजह बताकर उत्तर कोरिया ने पिछले साल से कुल ८० से भी अधिक मिसाइल परीक्षण करने का दावा किया जा रहा है। साथ ही दो बार सार्वजनिक तौर पर अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान पर हमला करने की धमकियां भी उसने दी है। इसी बीच उत्तर कोरिया ने पहली बार अपनी परमाणु नीति में बदलाव करके ‘फर्स्ट स्ट्राइक पॉलिसी’ अपनाने का ऐलान किया था। उत्तर कोरिया की इन धमकियों का दाखिला देकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष येओल ने परमाणु अस्त्रों के निर्माण संबंधित किया ऐलान ध्यान आकर्षित करता है।

उत्तर कोरिया ने परमाणु हमले करने की धमकियां देना बंद नहीं किया तो दक्षिण कोरिया को भी परमाणु हथियारों से सज्जित होने के लिए देर नहीं लगेगी, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष येओल ने किया। दक्षिण कोरिया ने प्राप्त किया प्रगत विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से हम बड़ी तेज़ी से परमाणु अस्त्र धारी होंगे, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष येओल ने कैबिनेट बैठक में स्पष्ट किया। इस वजह से दक्षिण कोरिया परमाणु अस्त्रों को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.