यूक्रेन अभियान की ज़िम्मेदारी जनरल वैलेरी गेरासिमोव के खंदे पर – रशियन रक्षा मंत्रालय का ऐलान

मास्को – रशिया के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के सैन्य अभियान की ज़िम्मेदारी अब रक्षाबलप्रमुख जनरल वैलेरी गेरोसिमोव के खंदे पर दी है। यूक्रेन के सैन्य अभियान का दायरा हर दिन अधिक बढ़ने से ‘ऑपरेशनल कमांड’ में सुधार करना ज़रूरी हैं। इसका अहसास रखकर नई नियुक्त करने का बयान रशिया के रक्षा मंत्रालय ने किया है। पिछले साल अक्तुबर महीने में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन अभियान के लिए जनरल सर्जेई सुरोविकिन की नियुक्ती की थी। लेकिन, मात्र तीन महीने बाद ही उनका तबादला किया गया हैं और इसके आगे वह जनरल गेरामिसोव के ‘डेप्युटी’ के तौर पर काम करेंगे।

अक्तुबर महीने में रशिया के ‘एरोस्पेस फोर्सेस’ के प्रमुख जनरल सर्जेई सुरोविकिन को यूक्रेन के सैन्य अभियान के प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने पहल करने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ था। चेचेन और सीरिया के अभियानों का अनुभव रखने वाले जनरल सुरोविकिन को रशियन सेना में ‘जनरल आर्मागेडन’ के नाम से जाना जाता है।

फ़रवरी महीने में शुरू हुए यूक्रेन अभियान के दौरान उन्होंने दक्षिण यूक्रेन एवं लुहान्स्क प्रांत में हुई कार्रवाई का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने सीरिया में रशियन सैन्य अभियान में भी अहम भूमिका निभायी थी। अलेप्पो शहर पर कब्ज़ा पाने के लिए उन्होंने प्राप्त की हुई सफलता की वजह से राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने उन्हें ‘हिरो ऑपर रशिया’ सम्मान दिया था। अक्तुबर महीने से रशिया ने शुरू किए प्रखर मिसाइल और ड्रोन हमलों के लिए जनरल सुरोविकीन ने पहल की थी।

पिछले कुछ दिनों में रशियन हुकूमत ने यूक्रेन का संघर्ष यूक्रेन की सरकार या सेना के विरोधी नहीं बल्कि नाटो के विरोध में शुरू लड़ाई होने का बयान बार बार किया है। साथ ही करीबी समय में रशिया अपने हमलों का दायरा अधिक बढ़ाएगी और इसमें ‘टैक्टिकल न्यूक्लिअर वेपन्स’ का समावेश हो सकता हैं, ऐसें इशारें दिए गए हैं। इस पृष्ठभूमि पर रक्षाबलप्रमुख के तौर पर ज़िम्मा संभाल रहे जनरल गेरासिमोव को यूक्रेन अभियान का कमांड़र नियुक्त करना ध्यान आकर्षित करता हैं।

अगले कुछ दिनों में रशिया अपने यूक्रेन अभियान की रचना में बदलाव करेगी, ऐसे दावे रशियन विश्लेषक और माध्यम कर रहे हैं। जनरल गेरासिमोव की नियुक्ती उसी का हिस्सा हैं और रक्षाबलों का समन्वय और उनका योगदान अधिक बढ़ाने के लिए यह नियुक्त उपयुक्त साबित होगी, यह कहा जा रहा है। लेकिन, यूक्रेन एवं पश्चिमी माध्यमों ने गेरासिमोव की नियुक्ति पुतिन का अभियान असफल होने के संकेत देती हैं, ऐसी आलोचना की हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.