अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया के सैन्य सहयोग के खिलाफ उत्तर कोरिया की चेतावनी

सेऊल – अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया के सैन्य सहयोग को लेकर उत्तर कोरिया ने धमकाया है। अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया का सैन्य सहयोग हमारे विरोध में है। साथ ही हम कर रहे हथियारों की तैयारी के लिए भी यही सैन्य सहयोग ज़िम्मेदार है, ऐसा आरोप उत्तर कोरिया ने लागाया। इसी बीच, उत्तर कोरिया जल्द ही परमाणु परीक्षण करेगा। इससे पहले इस कम्युनिस्ट हुकूमत ने यह इशारा दिया है।

पिछले हफ्ते स्पेन में नाटो की बैठक हुई। अमरीका और नाटो ने पहली बार इस बैठक के लिए जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूझीलैण्ड इन अपने सहयोगी देशों को आमंत्रित किया था। इसी बैठक में अमरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के नेतृत्व में स्वतंत्र चर्चा हुई। इसमें तीनों देशों का सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमति हुई। इस बैठक में चीन और उत्तर कोरिया के खतरे पर चर्चा हुई थी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस सैन्य सहयोग के विरोध में चेतावनी जारी की थी।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस सैन्य सहयोग के विरोध में ईशारा जारी किया। इस सहयोग की वजह से कोरियन क्षेत्र का माहौल बिगड़ा है और उत्तर कोरिया को आत्मरक्षा के लिए अधिक तैयारी करनी पड़ रही है, ऐसा ऐलान उत्तर कोरिया ने किया। साथ ही पिछले दो दिनों से अमरिकी नौसेना ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में २५ देशों के साथ हो रहा युद्धाभ्यास यानी उत्तर कोरिया में घुसपैठ की पूर्व तैयारी होने का आरोप लगाया।

इसी बीच, अगले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण कर रहा है। पश्चिमी देश इससे पहले ही उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही उत्तर कोरिया पर सख्त प्रतिबंध लगाने के इशारे भी दे रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर अपने इस परमाणु परिक्षण का ठिकरा अमरीका और मित्रदेशों पर फोड़ने की तैयारी उत्तर कोरिया ने की हुई दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.