चीन के सहयोग से सौदी छुपकर परमाणु कार्यक्रम चला रहा है – अमरिकी माध्यमों की जानकारी

वॉशिंग्टन – खाड़ी क्षेत्र में अमरीका का नज़दिकी सहयोगी देश बने सौदी अरब ने चीन के सहयोग से छुपकर परमाणु कार्यक्रम चलाने की जानकारी सामने आ रही है। ‘द वॉल स्ट्रिट जर्नल’ इस अमरिकी अख़बार ने यह समचार प्रसिद्ध किया है। इसके बाद अमरिकी यंत्रणा ने सौदी के इस खुफ़िया परमाणु सहयोग की जाँच शुरू की है। सौदी ने इससे पहले ईरान के विरोध परमाणु हथियारों से सज्जित होने की धमकी दी थी। इस पृष्ठभूमि पर संबंधित गतिविधियों की ओर गंभीरता से देखा जा रहा है।

परमाणु कार्यक्रम

सौदी अरब के वायव्य की ओर स्थित ‘अल उला’ शहर में यह परमाणु कार्यक्रम खुफ़िया पद्धती से चलाया जा रहा है, यह बात अमरिकी अख़बार ने कही है। इस परमाणु केंद्र में युरेनियम संवर्धन का काम जारी है और चीन की दो कंपनियां इसके लिए सौदी की सहायता कर रही हैं। वर्ष २०१२ में सौदी और चीन में हुए समझौते के तहत ‘चायना नैशनल न्युक्लिअर कॉर्पोरेशन’ और ‘चायना न्युक्लिअर इंजिनिअरिंग ग्रुप कॉर्पोरेशन’ यह दो कंपनियां सौदी को परमाणु सहायता प्रदान कर रही हैं। इस परमाणु कार्यक्रम के ज़रिए सौदी ने परमाणु बम निर्माण करने का विकल्प खुला रखा है, यह दावा भी इस अख़बार ने किया है।

सौदी का यह खुफ़िया परमाणु कार्यक्रम ईरान को चुनौती देनेवाला है और इसके लिए दो वर्ष पहले सौदी ने किए ऐलान की ओर इस अख़बार ने ध्यान आकर्षित किया। ‘ईरान ने परमाणु बम तैयार किया तो सौदी भी ज्यादा समय तक पीछे नहीं रहेगा और परमाणु बम तैयार करेगा’, यह इशारा सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था। इस वजह से युरेनियम के संवर्धन के बारे में सौदी की जारी गतिविधियां काफ़ी गंभीर होने की बात इस अख़बार ने कही है। इस अमरिकी अख़बार ने कुछ अधिकारियों के दाखिले से यह जानकारी जारी की है और इसी बीच सौदी के इस खुफ़िया परमाणु कार्यक्रम की जाँच शुरू की गई है, यह समाचार एक अन्य अख़बार ने दिया है।

अमरीका के ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ नामक समाचार पत्र ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार अमरीका की गुप्तचर यंत्रणाओं ने इस परमाणु कार्यक्रम की जाँच शुरू की है। साथ ही यह परमाणु सहयोग करके सौदी ने चीन से उभरनेवाले अन्य खतरों को आमंत्रित किया है, यह इशारा अमरिकी विदेश मंत्रालय ने दिया है। तभी अल-उला परमाणु केंद्र में युरेनियम का संवर्धन शुरू करने का दावा सौदी ने ठुकराया है। लेकिन, युरेनियम का संवर्धन करने के लिए चीन की कंपनियों के साथ समझौता करने की जानकारी सौदी ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.