जापान के प्रधानमंत्री ऐबे के अमरिका दौरे के दौरान जापान के कुरील द्वीप के पास रशिया का युद्धाभ्यास

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को : २५०० सैनिक, ४ विनाशीका और लड़ाकू हेलीकॉप्टर ऐसे बेडे के साथ रशिया ने जापान के कुरील द्वीप के सागरी क्षेत्र में बहुत बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ऐबे के अमरिका के दौरे दौरान ही रशिया ने यह युद्धाभ्यास आयोजित किया है और जापान ने इस पर तीव्र आक्षेप जताया है। इस युद्धाभ्यास की वजह से रशिया और जापान के संबंधों में तनाव निर्माण हो सकता है, ऐसा इशारा जापान ने दिया है।

जापान में नॉर्दन टेरिटरीज के तौर पर प्रसिद्ध होनेवाले कुरील द्वीप समूह की सीमा में रशियन नौदल का पिछले २ दिनों से यह युद्धाभ्यास शुरू है। रशियन वृत्त माध्यम ने युद्धाभ्यास के वीडियो प्रसारित किए हैं। इसमें रशिया के पैसिफिक फील्ड में विनाशीका शामिल हुई है और यह जानकारी रशियन माध्यम ने दी है। पिछले कई वर्षों में रशिया के पूर्व सागरी क्षेत्र में आयोजित किया यह सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होने का दावा किया जा रहा है।

एमआय८-एएमटीएसएच (टर्मिनेटर) और केए-५२ (एलीगेटर) इस दो प्रगत हेलीकॉप्टर्स ने इस समय सागर में हवाई कसरत किए हैं। युद्धाभ्यास के निमित्त से पहली बार पूर्व सागरी क्षेत्र में टर्मिनेटर और एलीगेटर के युद्ध सज्जता का परीक्षण करने का दावा रशियन माध्यम ने किया है। उस समय दोनों हेलीकॉप्टर्स से खाबारोवस्की भाग में मिसाइल के हमले किए गए हैं। तथा रशियन तोंफ ने लाइव फायरिंग की। रशियन लष्कर के टी-५२बी प्रगत तोंफ का इसमें समावेश किया गया है। रशिया की तीन विनाशीका की जानकारी उजागर नहीं हो सकी है।

जापान के प्रधानमंत्री ऐबे फिलहाल अमरिका के दौरे पर होकर रशियाने यह अवसर साधते हुए कुरील द्वीप समूह के सागरी सीमा में युद्धाभ्यास शुरू करने का आरोप जापान की सरकार कर रही है। इस युद्धाभ्यास के विरोध में जापान में रशिया की तरफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जापान के होकाईडो इस द्वीप क्षेत्र में होने वाले कुरील द्वीप समूह पर जापान का अधिकार है। इसकी वजह से रशिया में इस द्वीप समूह की सीमा में युद्धाभ्यास करके जापान को उकसाया है, ऐसा आक्षेप जापान की सरकार के प्रवक्ता योशीहिदे शुगा ने दर्ज किया है। जापान के प्रधानमंत्री ऐबे आनेवाले महीने में रशिया के दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले रशिया ने किए इस युद्धाभ्यास का दोनों देशों के संबंधों पर परिणाम हो सकता है, ऐसा इशारा जापान ने दिया है।

दौरान जापान की तरह रशिया भी कुरील द्वीप समूह अपने सार्वभौमत्व का भाग होने का दावा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.