अंतरिक्ष में मौजूद ‘घातक चीजों’ को हटाने के लिए रशिया की स्वतंत्र योजना

Third World Warमॉस्को: अंतरिक्ष में लगभग १८ हजार से भी अधिक घातक चीजें मौजूद है और इन्हें हटाने के लिए रशिया ने स्वतंत्र राष्ट्रीय कार्यक्रम तय करने की बात सामने आयी है| रशिया के ‘रशियन अकॅडमी ऑफ सायन्सेस’ (आरएएस) के वरिष्ठ अधिकारी बोरिस शुश्तोव्ह इन्होंने यह जानकारी दी| इस दौरान उन्होंने ऐसी कार्य में फिलहाल अमरिका सबसे आगे होने का जिक्र भी उन्होंने किया|

अंतरिक्ष, मौजूद, घातक चीजों, हटाने, रशिया, स्वतंत्र, योजनाअमरिका के साथ चीन और रशिया से अतंरिक्ष क्षेत्र में जोरदार गतिविधियां शुरू होने की बात पिछले वर्ष की घटनाओं से स्पष्ट हुई है| रशिया ने चीन की सहायता से अंतरिक्ष में हमला कर सके ऐसी मिसाइल यंत्रणा विकसित करने के दावे भी किए गए थे| लेकिन, इन दोनों देशों ने ऐसे दावे ठुकराए है और अंतरिक्ष क्षेत्र का इस्तेमाल शांति के लिए करने पर कटिबद्ध होने की आश्‍वासन भी दिया है|

‘आरएएस’ की अहम सालाना बैठक हाल ही में हुई और इस बैठक में रशिया ने अंतरिक्ष क्षेत्र में मौजूद घातक चीजें नष्ट करने के लिए व्यापक कार्यक्रम बनाने का ऐलान किया है| इस विषय में प्राथमिक ढांचा २०१० में ही तैयार किया गया था, इस ओर ‘आरएएस’ के वरिष्ठ अधिकारी शुश्तोव्ह इन्होंने ध्यान केंद्रीत किया| फिलहाल इस प्रकार की मुहीम करने में अमरिका ने कामयाबी हासिल की है और रशिया का हिस्सा केवल ०.१ प्रतिशत रहेगा, यह दावा भी उन्होंने किया|

अमरिका और रशिया के अलावा युरोपीय देश और जापान ने भी अंतरिक्ष में मौजूद घातक चीजों को हटाने के लिए स्वतंत्र मुहीमों को अंजाम दिया है, यह जानकारी उजागर हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.