अमरिका ने सिरिया में हमले करने पर रशिया अमरिकन सैनिकों को लक्ष्य करेगी – रशिया के रक्षादल प्रमुख का इशारा

मॉस्को: रासायनिक हमलों के झूठे आरोप करके अमरिका ने सिरियन सल्तनत पर हमला किया तो रशिया भी सिरिया में स्थित अमरिका के सैनिकों पर हमला करेगा, ऐसा इशारा रशिया के रक्षादल प्रमुख जनरल वैलेरी गेरासिमोव ने दिया है| कई घंटों पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरिका की राजदूत निक्की हेले ने सिरियन लष्कर पर रासायनिक हमले नहीं रुके, तो अमरिका कार्रवाई करेगा, ऐसा धमकाया था| अमरिका के इशारे पर रशिया से यह प्रतिक्रिया आयी है|

पिछले दो हफ्तों से सिरियन लष्कर ईस्टर्न घौता पर कर रहे हमलों में हजारों से अधिक लोगों की जान गई है| सिरियन सल्तनत के शुरू रहे इन हमलो की वजह से ४ लाख से अधिक नागरिक फंसे पड़े हैं और उन्हें मानवी सहायता भी प्रदान न होने की टीका अमरिका तथा संयुक्त राष्ट्र संघ ने की है| साथ ही, अस्साद सल्तनत से ईस्टर्न घौता में जनता पर रासायनिक हमले होने का आरोप भी किया जा रहा था| सिरियन हमले संघर्षबंदी का उल्लंघन करने वाले होकर, रशिया इन हमलों को रोकने का प्रयत्न करें, ऐसा आवाहन राष्ट्रसंघ ने किया था|

सिरिया, हमले, अमरिकन सैनिकों को लक्ष्य, वैलेरी गेरासिमोव, इशारा, रशिया, संयुक्त राष्ट्रसंघ

पर उसके बाद भी सिरियन लष्कर से रासायनिक शस्त्रास्त्र का उपयोग होने की जानकारी उजागर होने के बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरिका की राजदूत निक्की हेली ने सोमवार को कठोर शब्दों में रशिया को धमकाया है| इसके लिए हैलेने पिछले वर्ष सीरिया के खान शेखौन में अमरिका ने किए हमलो की याद दिलाई है| रशिया ने सिरियन सल्तनत के हमलो को नहीं रोका, तो अमरिका सीरिया पर फिर से खान शेखौन जैसे हमले करेगा ऐसी धमकी हेले ने दी थी| तथा सिरियन सल्तनत के इन हमलों के लिए हैले ने रशिया को जिम्मेदार धरा है|

रशिया के रक्षादल प्रमुख जनरल गेरासिमोव ने अमरिका के इस धमकी को प्रतिउत्तर दिया है| सीरिया में बागी रासायनिक हमले करेंगे ऐसी विश्वसनीय जानकारी अपने पास है, पर सिरियन सल्तनत पर यह रासायनिक हमले के झूठे आरोप करके अमरिका सीरिया पर हमला करने की तैयारी में है| अमरिका के इन हमलो की वजह से सीरिया में अपने सैनिकों के और हितसंबंधों की सुरक्षा खतरे में आयी, तो रशिया अमरिकी सैनिकों पर हमले करेगा, ऐसा जनरल गेरासिमोव सीमा ने कहा है|

अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागौन ने रशिया यह आरोप झूठलाए हैं| ऐसे आरोप करके रशिया सिरियन सल्तनत के गलत कर्मों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान दूसरी तरफ बटाने का प्रयत्न कर रहा है, ऐसी टीका पेंटागौन ने की है| दौरान, अमरिकी सैनिकों पर हमले करने की धमकी देनेवाले रशियन रक्षादल प्रमुख गेरासिमोव और अमरिका के रक्षादल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड इनमें फोन पर चर्चा होने का वृत्त है| पर चर्चा की जानकारी उजागर नहीं हो सकी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.