सीरिया में अमरिकी सैनिकों की जगह ‘कान्ट्रैक्ट’ पर जवानों की तैनाती मुमकिन – ‘ब्लैकवॉटर’ के प्रमुख एरिक प्रिन्स

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया में तैनात सेना की वापसी करने की घोषणा करने के बाद उसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है| पर अमरीकन सैनिक सीरिया में तैनात रखने की आवश्यकता नहीं है, ऐसा कहकर उनके पीछे कंत्राटी सैनिक सीरिया में तैनात किए जाएंगे, ऐसा ब्लैक वॉटर की प्रमुख एरिक प्रिंस ने कहा है|

ब्लैक वॉटर यह अमरिका की निजी लष्करी कंपनी होकर इस कंपनी के सैनिक इससे पहले इराक और अफगानिस्तान में तैनात किए गए थे| इन देशों में ब्लैक वॉटर की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बनी थी| इराक एवं अफगानिस्तान में आतंकवाद विरोधी युद्ध में सीधे अमरिकन सैनिकों की बलि ना देते हुए, ब्लैक वॉटर जैसी कंपनी को कंत्राट देने का प्रस्ताव अमरिका ने लगातार प्रस्तुत किया था| इस पृष्ठभूमि पर इस कंपनी के प्रमुख एरिक प्रिंस ने सीरिया के बारे में किया दावा ध्यान केंद्रित कर रहा है|

सीरिया, अमरिकी सैनिकों, जगह, कान्ट्रैक्ट, जवानों, तैनाती मुमकिन, ब्लैकवॉटर, प्रमुख एरिक प्रिन्ससीरिया में दीर्घकाल के लिए सेना तैनात करनेवाले किसी भी वचन से अमरिका बंधा नहीं है| साथ ही सीरिया के संघर्ष में सहयोग कर रहे अपने सहयोगीयों को अमरिका ऐसे ही छोड़ नहीं सकता, ऐसा प्रिंस ने अमरिकी वृत्त माध्यम से बोलते हुए स्पष्ट किया है| इससे पहले भी अमरिका ने ऐसी परिस्थिति में कंत्राटी सैनिकों का विकल्प स्वीकारने की याद ब्लैक वॉटर के प्रमुख ने दिलाई है|

सीरिया के संघर्ष में अमरिकी सैनिकों को ज्यादा से ज्यादा समय के लिए तैनात करना, अमरिका के लिए खर्चा बढ़ाने वाली बात हो सकती है| पर ट्रम्प प्रशासन के लिए कंत्राटी सैनिकों का विकल्प अधिक व्यवहार्य हो सकता है, ऐसा कहकर प्रिंस ने अपने निजी सैनिकों को सीरिया में तैनात करने का प्रस्ताव दिया है| साथ ही कंत्राटी सैनिक सीरिया में आतंकवादियों पर कार्रवाई करके ईरान के विरोध में भी सही कदम उठाएंगे, ऐसा प्रिंस ने कहा है| दौरान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सीरिया से सेना की वापसी करने के लिए किया यह निर्णय आकस्मिक रहा था| इस निर्णय पर अमरिका के खाड़ी मित्र देशों ने चिंता व्यक्त की थी| तथा ईरान एवं सीरिया ने यह अपना विजय होने के दावे ठोक दिए थे| रशिया ने अमरिकी सेना की वापसी के निर्णय पर संदेह व्यक्त किया था| पर अब एरिक प्रिंसने अमरीकन सैनिकों की जगह ब्लैक वॉटर के जवान लेंगे, ऐसा सुझाकर ट्रम्प इनके निर्णय की पृष्ठभूमि दुनिया के सामने रखी है|

इस वजह से सीरिया में अमरिका की सेना तैनात रखे बिना, अमरिका के इस देश में बने हितसंबंध सुरक्षित रखने का काम ब्लैकवॉटर द्वारा किया जाएगा, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.