पाकिस्तान के वजीरिस्तान में पश्तू नागरिकों के प्रदर्शन हुए तेज़

वाना (खैबर पख्तुनख्वा) – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में पश्तू नागरिकों ने प्रदर्शन शुरू किए हैं। रविवार के दिन दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना में पश्‍तू नागरिकों ने विशाल रैली निकालकर इस क्षेत्र में आतंकवाद फैला रही सरकार और सेना को इशारा दिया। पाकिस्तानी सेना ने पश्‍तू नागरिकों का नरसंहार करना जारी रखा है और वह इस क्षेत्र में बढ़ रहे आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं। इसके खिलाफ़ यह प्रदर्शन शुरू किए गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने युवकों का अपहरण करना और इसके बाद लापता हुए नागरिकों के मुद्दे पर भी इन प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रवैया अपनाया है।

पश्‍तून तहफ्फुज मुवमेंट (पीटीएम) के नेता मंजूर पश्‍तीन भी रविवार के दिन निकाली गई रैली में शामिल हुए थे। वजीरिस्तान में आतंकवादी दुबारा इकठ्ठा हो रहे हैं। आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों के कारण वजीरिस्तान फिर एक बार युद्धभूमि में तब्दील हो रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के पश्‍तू नागरिकों पर काफ़ी अत्याचार हो रहे हैं। इसके कारण अब तक कई लोग मारे गए हैं। साथ ही कई लोग लापता भी हैं। पाकिस्तानी सेना के जारी इन अत्याचारों के खिलाफ़ यह ललकार होने की बात पीटीएम के नेता ने कही है।

पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके में जमीनी सुरंग लगाए है और इससे आम पश्‍तू नागरिक शिकार हो रहे हैं, यह आरोप भी प्रदर्शनकारियों ने किया है। पश्‍तू नागरिकों की इस विशाल रैली के बाद बेचैन हुई पाकिस्तानी सेना ने कुछ पश्‍तूनी नेताओं का अपहरण किया है और उनका उत्पीड़न करने के समाचार भी प्राप्त हुए हैं। लेकिन, साथ ही इस रैली में देखी गई बड़ी भीड़ की वजह से पाकिस्तानी सेना और सरकार को चेतावनी प्राप्त हुई है। पश्‍तू नेताओं ने यह प्रदर्शन और तेज़ करने के संकेत दिए हैं।

बीते वर्ष पाकिस्तानी सेना के उस समय प्रवक्ता रहे असिफ गफूर ने पश्‍तू नागरिकों के इन प्रदर्शनों के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप किया था और इस मुवमेंट के दिन पूरे हुए, ऐसी डींग भी मारी थी। इसके बाद पीटीएम के नेता मंजूर पश्‍तीन ने इन आरोपों के सबूत पेश करें, ऐसी खुली चुनौती भी पाकिस्तानी सेना को दी थी। इसके बाद पश्‍तून मुवमेंट के प्रदर्शन और भी तीव्र होते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.