व्हेनेजुएला के लडाकू विमान ने खडी की हुई दिक्कत मदुरो हुकूमत की लापरवाह नीति का प्रतीक – अमरिका की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/कॅराकस: अमरिकी विदेशमंत्री व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप कर रहे अन्य देशों को कडे बोल सुना रहे थे तभी अमरिका और व्हेनेजुएला में लष्करी संघर्ष की संभावना बढ रही है| व्हेनेजुएला के लडाकू विमानों ने अमरिकी गश्ती विमान को खतरनाक तरीके से उडान भर के रोकने की कोशिश करने की घटना सामने आयी है| अमरिका ने इस घटना पर कडी नाराजगी व्यक्त करके यह घटना व्हेनेजुएला की मदुरो हुकूमत की लापरवाह नीति का प्रतीक होने की आलोचना की है|

पीछले कुछ दिनों में अमरिका ने व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो के विरोध में फिर एक बार आक्रामकता दिखाई है| कुछ दिन पहले अमरिका ने तानाशाह मदुरो का पुत्र एवं मदुरो हुकूमत की सहायता कर रहे क्युबन अधिकारी और यंत्रणाओं पर प्रतिबंध जारी किए थे| इसके बाद व्हेनेजुएला में मदुरो के विरोध में संघर्ष कर रहे ‘जुआन गैदो’ ने भी अमरिका सक्रिय होने की बात कहकर नए आक्रामक प्रदर्शनों के संकेत दिए थे|

इसी पृष्ठभूमि पर अमरिका और व्हेनेजुएला में बना तनाव और भी बढने के संकेत प्राप्त हुए है| अमरिकी रक्षा दल ने लैटिन अमरिकी देशों की जिम्मेदारी ‘साउथ कमांड’ पर सौप दी है| इस कमांड के गश्ती विमानों की ‘कैरेबियन सी’ क्षेत्र में रोजाना गश्त शुरू थी| तभी यकायक व्हेनेजुएला की वायुसेना का लडाकू ‘एसयू-३०’ विमान अमरिका के गश्ती विमान के निकट पहुंचा|

व्हेनेजुएला के लडाकू विमान की यह हरकत खतरनाक और अमरिकी विमान की सुरक्षा के नजरिए से काफी गैरजिम्मेदाराना थी, यह आरोप अमरिका के साउथ कमांड ने किया है| व्हेनेजुएला के विमान की यह हरकत मदुरो हुकूमत की लापरवाह नीति का प्रतीक होने की आलोचना भी अमरिकी कमांड ने की है| साथ ही अमरिका का गश्ती विमान अंतरराष्ट्रीय सीमा में अपनी रोजाना उडान कर रहा था, यह विश्‍वास भी दिलाया गया है|

व्हेनेजुएला ने अमरिका के यह आरोप ठुकराए है और अमरिकी गश्ती विमान व्हेनेजुएला की हवाई सीमा में दाखिल होने के कारण ही उसे भगाने के लिए लडाकू विमान भेजा गया, यह खुलासा किया है| अमरिकी विमान की गश्त उकसानेवाली थी और ऐसी हरकतें हम कभी भी बर्दाश्त नही करेंगे, ऐसा व्हेनेजुएला के रक्षामंत्री ने जवाब में कहा है|

कुछ महीने पहले अमरिका ने अपना रक्षा दल व्हेनेजुएला पर कार्रवाई करने के लिए तैयार होने की चेतावनी दी थी| अमरिका की गश्ती पोत एवं विमानों की लैटिन अमरिका के निकट गश्त बढ रही है, यह दावे भी सामने आ रहे थे| अमरिका ने लैटिन अमरिका के मित्रदेश ब्राजील और कोलंबिया को भी तैयार रहने के निर्देश दिए थे| इस वजह से व्हेनेजुएला में कार्रवाई करने के लिए अमरिका अवसर ढुंढ रही है, यह आरोप मदुरो का समर्थन कर रहे रशिया, चीन, क्युबा जैसे देश कर रहे थे|

अमरिका और व्हेनेजुएला के विमान के बीच हुई मुठभेड अमरिका फिर से हमलें की तैयारी कर रही है, इस संभावना का समर्थन करनेवाली घटना साबित हुई है| अमरिका के वरिष्ठ सिनेटर मार्को रुबिओ ने व्हेनेजुएला के लडाकू विमानों की संख्या जल्द ही ‘जीरो’ होगी, ऐसा आक्रामक वक्तव्य करके अमरिका की तैयारी के संकेत दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.