व्हेनेजुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने पर ‘गुरिल्ला युद्ध’ भडकेगा – ब्राजिल के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया इशारा

Third World Warसाओ पाउलो: व्हेनेजुएला में निकोलस मदुरो की हुकूमत पलटने के लिए अमरिका और मित्र देशों की गतिविधियां शुरू हुई है| पर मदुरो इनका तख्ता पलटने के लिए लष्करी कार्रवाई ना करें, ऐसी सलाह अमरिका के मित्र देश ब्राजिल के राष्ट्राध्यक्ष बोलसोनारो ने दी है| ऐसा हुआ तो व्हेनेजुएला में गुरिल्ला युद्ध भड़केगा, यह चेतावनी भी उन्होंने दी है| तथा ब्राजिल अपने पड़ोस में नया क्यूबा अथवा उत्तर कोरिया सहन नहीं करेगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बोलसोनारो ने स्पष्ट किया है|

व्हेनेजुएला, लष्करी हस्तक्षेप, गुरिल्ला युद्ध, भडकेगा, ब्राजिल, राष्ट्राध्यक्ष, दिया इशाराआनेवाले शनिवार को अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ लैटिन अमरिकी देशों की यात्रा करेंगे| इस दौरान विदेशमंत्री पोम्पिओ चिले, पैराग्वे और पेरू तथा कोलंबिया को भेंट देंगे| कोलंबिया भेंट में विदेशमंत्री पोम्पिओ व्हेनेजुएला की सीमा ‘कुकूता’ को भेंट देने की बात कही जा रही है| तथा लैटिन अमरिकी देशों का दौरा करके अमरिका के विदेशमंत्री व्हेनेजुएला में मदुरो सरकार के विरोध में लष्करी कार्रवाई के लिए समर्थन प्राप्त करेंगे, यह दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने किया है| पर अमरिका की इस भूमिका से ब्राजिल के राष्ट्राध्यक्ष बोलसोनारो सहमत नहीं है|

बोलसोनारो ने रेडियो पर दिए मुलाकात में मदुरो प्रशासन के विरोध में लष्कर का उपयोग ना करें, ऐसा कहा है| व्हेनेजुएला में अन्य देशों की सेना प्रवेश करती है तो मदुरो इनके समर्थक रास्ते पर उतरकर गुरिल्ला युद्ध पुकारेंगे| व्हेनेजुएला में गुरिल्ला युद्ध भड़का तो यह संघर्ष प्रदीर्घ चलेगा, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष बोलसोनारो ने दी है| तथा इसकी वजह से लैटिन अमरिकी देशों में एक और क्यूबा अथवा उत्तर कोरिया का निर्माण होगा, ऐसा बोलसोनारो ने सूचित किया है|

इसकी वजह से सीधे लष्करी कार्रवाई करने के अलावा मदुरो को सत्ता से नीचे खींचने के लिए व्हेनेजुएला के लष्कर में दरार निर्माण करना अधिक फायदेमंद होगा| अमरिका एवं ब्राजिल इस पर विचार कर रहे है, यह जानकारी राष्ट्राध्यक्ष बोलसोनारो ने दी है| इससे पहले भी अमरिका ने एवं अमरिका का समर्थन होनेवाले व्हेनेजुएला के नेता गैदो ने व्हेनेजुएला का लष्कर मदुरो इनके आदेश का पालन ना करें, ऐसा आवाहन किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.