भारत में कोरोना के मरीज़ों की संख्या आठ लाख के पार – महाराष्ट्र में चौबीस घंटों में ७,८६२ नये मरीज़

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या आठ लाख के पार पहुँच चुकी है। वहीं, इस महामारी के मृतकों की संख्या २२ हज़ार पर पहुँची है। केवल चार दिनों में देश में एक लाख नये मरीज़ पाये गए हैं। देशभर में विभिन्न राज्यों में चौबीस घंटों में नये मरीज़ पाये जाने का उच्चांक दर्ज़ किया जा रहा है। गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक देश में २६,५०६ नये मरीज़ पाये गए थे। वहीं, शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र म्रें ७,८६२ नये मरीज़ दर्ज़ हुए।

कोरोना के मरीज़ों की संख्या

देश में कोरोना के अब तक किये परीक्षणों की संख्या १ करोड़ १० लाख के पार गई है। प्रतिदिन ढ़ाई लाख से अधिक परीक्षण किये जा रहे हैं। ऐसे में, प्रतिदिन २५ हज़ार से भी अधिक नये मरीज़ दर्ज़ होने लगे हैं। इस कारण चार दिन में ही देश में लगभग एक लाख नये मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, देश में कोरोनाबाधितों की संख्या ८ लाख के पार पहुँची है। शुक्रवार रात तक देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या ८ लाख १० हज़ार से ऊपर पहुँची होने की बात, विविध राज्यों ने घोषित की जानकारी से स्पष्ट होती है।

महाराष्ट्र में चौबीस घंटों में २२६ लोगों ने दम तोड़ा और ७,८६२ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। इससे राज्य में इस महामारी के कुल मृतकों की संख्या ९,८१३ पर पहुँची है। वहीं, मरीज़ों की संख्या २ लाख ३८ हज़ार के पार हो चुकी है। मुंबई में कोरोना से अब तक ५ हज़ार ४६ मौतें हुईं हैं। मुंबई के बाद ठाने ज़िले में मरीज़ संख्या ५० हज़ार से ऊपर चली गयी है।

तमिलनाडू में चौबीस घंटों में ६४ लोगों ने दम तोड़ा और ३,७५६ नये मरीज़ पाये गए। दिल्ली में दिनभर में २०८९ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। कर्नाटक में २२२८ नये मरीज़ पाये गए। पश्चिम बंगाल में ११९८ नये मरीज़ दर्ज़ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.