भारत में कोरोना के मृतकों की संख्या १८ हज़ार के पार

नई दिल्ली/मुंबई –  देश में कोरोना के मृतकों की संख्या १८ हज़ार के पार पहुँच चुकी है। गुरुवार सुबह तक के चौबीस घंटों में १९,१४८ नये मरीज़ पाये जाने के साथ ही, देश में कुल मरीज़ों की संख्या ६ लाख ४ हज़ार के आगे पहुँच चुकी थी। वहीं, रात तक देशभर में और उतने ही नये मरीज़ पाये जाने की बात सामने आयी है। महाराष्ट्र में ही एक दिन में १२५ लोगों ने दम तोड़ा होकर, ६,३३० नये मरीज़ पाये गए। हफ़्तेभर से राज्य में प्रतिदिन लगभग पाँच हज़ार नये मरीज़ पाये जा रहे थे। लेकिन यह संख्या अब छ: हज़ार से अधिक हुई होने के कारण चिंताएँ बढ़ीं हैं।

मृतकों की संख्या

देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही होकर, प्रतिदिन देशभर में ४०० से अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है। देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या १८ हज़ार से भी उपर पहुँच चुकी है। हफ़्तेभर में देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या १६ हज़ार से १८ हज़ार के पार जा चुकी है। बुधवार को दिनभर में देश में ४३४ लोगों ने दम तोड़ा था; वहीं, मंगळवार को ५०० से अधिक लोगों की जानें गयीं थीं। इससे गुरुवार सुबह तक देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या १७ हज़ार ८३४ के पार जा चुकी थी। रात तक विभिन्न राज्यों में ४०० से अधिक और मौतें हुईं, यह स्पष्ट हुआ है।

महाराष्ट्र में चौबीस घंटों में १२५ लोगों की मृत्यु हुई है। मुंबई में ५७ लोगों ने दम तोड़ा और १५०० से अधिक नये मरीज़ पाये गए। तमिलनाडू में ४३०० नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। दिल्ली में २३७३ नये मरीज़ पाये गए। उत्तर प्रदेश, हरियाना इन राज्यों में भी मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है। इस पृष्ठभूमि पर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने दिल्ली, हरियाना और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।

इसी बीच, दुनिया में कोरोना के मरीज़ों की संख्या १ करोड़ ९० हज़ार तक पहुँची है। साथ ही, मृतकों की संख्या ५ लाख २१ हज़ार हुई है। अमरीका में मरीज़ों की संख्या २८ लाख पर पहुँची होकर, इस देश में मृतकों की संख्या १ लाख ३१ हज़ार से आगे जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.