मुंबई में रात आठ बजे के बाद ‘नाईट कर्फ्यू’

मुंबई – मुंबई में शनिवार के दिन कोरोना ४,१२३ नए मामले दर्ज़ हुए और १२ संक्रमित मृत हुए। बीते चार महीनों का यह रिकॉर्ड़ है और इससे चिंता भी बढ़ी है। इस पृष्ठभूमि पर मुंबई पालिका प्रशासन ने नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसके अनुसार रात के आठ बजे से सुबह के सात बजे तक ‘नाईट कर्फ्यू’ लगा रहेगा। साथ ही इसका उल्लंघन करनेवालों से दंड़ वसुला जाएगा।

mumbai-night-curfewमुंबई में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर रोक लगाने के लिए विभिन्न प्रावधान किए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लॉकडाउन का ऐलान होगा, ऐसा ड़र व्यक्त किया जा रहा था। लेकिन, पालिका प्रशासन ने मुंबई में लॉकडाउन नहीं होगा, यह भूमिका स्पष्ट की और, साथ ही नियमों को सख्त किया है। नागरिक शासन और नियमों का सख्त पालन करें, इसके लिए दंड़ वसुलने की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

बगीचे, समुद्र किनारों के साथ सभी सार्वजनिक ठिकाने रात आठ से सुबह ७ बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तॉरंट्स भी इस दौरान बंद रखने के आदेश पालिका प्रशासन ने दिए हैं। रात आठ से सात बजे तक शहर में धारा १४४ जारी रहेगी। आदेशों का उल्लंघन करनेवालों से एक हज़ार रुपये जुर्माना वसुला जाएगा।

इसके अलावा रास्तों पर मास्क लगाए बिना घुमनेवाले और थूकनेवालों से ५०० रुपये जुर्माना वसुला जाएगा। इससे पहले हुए ऐलान के अनुसार विवाह समारोह के लिए ५० और अंत्यसंस्कार के लिए २० से अधिक लोगों की उपस्थिति पर पाबंदी जारी रहेगी। सभी राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों को ३० अप्रैल तक पाबंदी रहेगी।

इसी बीच, मुंबई में कोरोना संक्रमण निवासी संकुलों में काफी तेज़ बढ़ रहा है। इस वजह से कोरोना संक्रमित संकुलों को प्रतिबंधित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.