महाराष्ट्र में कोरोना का संकट बढ़ने के कारण प्रतिबंध बढ़ाए – राज्य सरकार ने नए नियम जारी किये

मुंबई – राज्य में शुक्रवार के दिन फिर एक बार २४ घंटों के दौरान कोरोना के २५ हज़ार से अधिक नए मामले दर्ज़ हुए और इस दौरान ६० संक्रमित मृत हुए। मुंबई में एक दिन में कोरोना के तीन हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए। इस पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार ने राज्यभर में प्रतिबंध बढ़ाए हैं। शुक्रवार के दिन इससे संबंधित नए नियम घोषित किए गए। इसके अनुसार दफ्तरों में फिर से ५० प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति की सूचना की गई है। मुंबई पालिका ने मॉल में जाने के लिए कोरोना परीक्षण अनिवार्य किया है। ‘लॉकडाउन’ आखिरी विकल्प है और नागरिक नियमों का पालन करके सहयोग करें, यह आवाहन राज्य के मुख्यमंत्री ने किया है।

mumbai-corona-casesमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। देश में दर्ज़ हो रहे ६० प्रतिशत से अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में पाए गए हैं। मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, अकोला और अमरावती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती दिख रही है। सितंबर में देश में कोरोना संक्रमण चरम स्तर पर था तब भी राज्य में चौबीस घंटों में इतनी संख्या में नए मामले दर्ज़ नहीं हो रहे थे। इस वजह से विशेषज्ञ चिंता जता रहा हैं। राज्य में बढ़ते इस संक्रमण के लिए क्या कोरोना का नया स्ट्रेन ज़िम्मेदार है, यह सवाल भी किया जा रहा है। इसी कारण केंद्र सरकार ने राज्य को कोरोना के ‘म्यूटेड’ विषाणु की खोज़ करने के लिए जिनोम टेस्टिंग पर ध्यान केंद्रीत करने को कहा है।

राज्य सरकार ने अभी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के पीछे नया स्ट्रेन होने की बात अभी स्पष्ट ना होने का बयान किया है। लेकिन, इसी बीच नाशिक में दुबई, यूरोप में देखा गया कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने की खबरें हैं। यह स्ट्रेन ६० प्रतिशत अधिक तेज़ी से फैलता है, यह दावा किया जा रहा है। नाशिक में पांच अलग अलग स्ट्रेन पाए जाने का वृत्त है। पुणे की ‘नैशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ वायरॉलॉजी’ ने एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की निजी लैब्स ने इसकी पुष्टी करने की बात कही जा रही है। लेकिन, राज्य सरकार ने अभी इस विषय में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

इसी बीच कुछ जिलों ने अपने अधिकार क्षेत्र में लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यु लगाने जैसे निर्णय किए थे। अब राज्य में कोरोना संक्रमण चरम स्तर पर पहुँचने से सरकार ने पूरे राज्य के लिए नई गाईडलाईन्स जारी की हैं। बंद ठिकानों पर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई गई है। अत्यावश्‍यक सुविधाएं, उत्पादन क्षेत्र के अलावा ५० प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी के लिए नियम बनाया गया है। मुंबई पालिका ने मॉल में प्रवेश के लिए भी कोरोना का निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया है। साथ ही मॉल पहुँचनेवालों के हाथों में ऐसी रपट नहीं होती है तो लोगों को प्रवेश करने से पहले ‘ऐंटिजेन टेस्ट’ कराना होगा, यह इशारा भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.