आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से १० हज़ार किलो से अधिक नशीले पदार्थ बरामद

नई दिल्ली – आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में की गई कार्रवाई के दौरान कुल १०,६७५ किलो नशिले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसमें मारिजुआना का समावेश है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस भंड़ार की किमत करोड़ों रुपये होने की बात कही जा रही है।

andhra-karnatakaकर्नाटक के रामपुरा गांव में चार एकड़ ज़मीन पर मारिजुआना की खेती करके इसकी तस्करी करनेवालों का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करके ९,८७२ किलो गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी किमत ४ करोड़ रुपये होने की बात कही जा रही है।

रामपुरा में चार एकड़ ज़मीन पर मारिजुआना की खेती की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई करके संबंधित ज़मीन के तीन मालिकों को गिरफ्तार किया। दो वर्ष पहले इन तीनों ने यह ज़मीन एक एजंट की मध्यस्थता से भाड़े पर प्राप्त की थी, ऐसी जानकारी इन तीनों ने पुलिस से साझा की। इसके बाद पुलिस ने इस खेत पर छापा मारा। इस दौरान ९,८७२ किलो गांजा भी जब्त किया गया। वहां पर रूद्रेश गांजा की खेती करके तस्करी कर रहा था, यह बात स्पष्ट हुई है और पुलिस उसकी तलाश में है।

इसी बीच, बुधवार को आंध्र पदेश से ओडिशा की ओर जा रहे एक ट्रक से ६७५ किलो गांजा पकड़ा गया। मंगलवार से शहर में बारिश होने से विज़ियानग्राम के कोडुपम पुल पर ट्रैफिक जैम हो गया था। ट्रैफिक पुलिस यह जैम खोलने का काम कर रही थी। इसी जैम में यह ट्रक फंसा था। पुलिस को देखकर ट्रक का चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। इस ट्रक की जाँच करने पर केबीन में रखा ६७५ किलो गांजा बरामद हुआ। ट्रक पर पश्‍चिम बंगाल की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस मामले की जाँच जारी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा, ऐसा आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम सर्कल के पुलिस निरीक्षक सी.एच.लक्ष्मणराव ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.