कर्नाटक विधानसभा चुनाव के निर्णय घोषित

बंगलुरु: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के निर्णय मंगलवार को घोषित हुए। इसमें १०४ जगहों पर जित हासिल करके भारतीय जनता पक्ष यह सबसे बड़ा पक्ष ठहरा है। फिर भी निर्णायक बहुमत किसी को नहीं मिल सका है। कॉंग्रेस को ७८ और जनता दल ने ३८ जगहों पर विजय प्राप्त किया है, जिससे वह दूसरे एवं तीसरे क्रमांक के पक्ष ठहरे है।

विधानसभा, चुनाव, निर्णय, घोषित, कर्नाटक, बंगलुरु, भारतीय जनता पक्षशनिवार को कर्नाटक विधानसभा के २२४ में से २२२ जगहों पर मतदान हुआ था। बंगलुरु के जयनगर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार का निधन होने से तथा आर.आर.नगर विधानसभा क्षेत्र में नकली चुनाव पत्र प्राप्त होने से चुनाव आगे धकेला गया था। बाकी जगहों के लिए हुए मतदान में ७२.१३ प्रतिशत मतदाताओं ने अपना हक अदा किया। १९५२ के बाद पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ईतने प्रतिशत मतदान हुआ है।

मंगलवार के सुबह ८ बजे वोट गिनती शुरू हुई, उस समय सभी ३८ गिनती केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। घंटे भर में वोट्स के झुकाव स्पष्ट होने लगे, पर अंतिम गिनती में किसी भी पक्ष को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल सका है। भारतीय जनता पार्टी १०४ जगह प्राप्त करके बहुमत के पास पहुंची फिर भी सरकार स्थापित करने के लिए इस पक्ष को ८ जगह कम पड़ रही है। कांग्रेस को ७८ जगह प्राप्त करते हुए बहुत दूसरा बड़ा पक्ष बना है तथा जनता दल सेक्युलर को ३८ जगह मिली है। बाकी दो जगहों में से एक जगह पर विपक्ष विजयी ठहरा है तथा दूसरे जगह पर कर्नाटका प्रज्ञावंता जनता पार्टी इस स्थानिय पक्ष को विजय प्राप्त हुआ है। अनेक जगहों पर बहुत कम फर्क से उम्मीदवारों ने जीत हासिल की हैं। आर.आर.नगर के जगह पर आगे धकेले गए चुनाव २८ मई के रोज संपन्न होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.