सेंकाकू द्विपसमूह पर जापान का ही अधिकार – जापान के रक्षामंत्री की चीन को फटकार

टोकिओ – ‘ईस्ट चायना सी’ स्थित सेंकाकू द्विपसमूहों की सीमा में चीन के जहाज़ों की घुसपैंठ और उसको लेकर चीन दे रहे खुलासे हर्गैज़ बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। इन द्विपसमूहों पर जापान का ही अधिकार है। चीन इन द्विपसमूहों की सीमा में जारी अपने इकतरफ़ा क़ारनामें भी बंद करें, ऐसे स्पष्ट शब्दों में जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने चीन को फटकार लगाई।

जापान के नवनियुक्त रक्षामंत्री किशी ने, चीन के रक्षामंत्री वेई फेंघे के साथ व्हिडिओ कॉन्फरन्स के ज़रिये चर्चा की। डेढ़ घंटे से भी अधिक समय चली इस चर्चा में जापान के रक्षामंत्री ने सेंकाकू द्विपसमूहों का मुद्दा और जापान की सागरी सीमा में हो रही घुसपैंठ का मुद्दा उपस्थित किया। सेंकाकू द्विपसमूहों की सीमा में चल रही चीन के जहाज़ों की घुसपैंठ को जापान गंभीरतापूर्वक ले रहा है, ऐसा रक्षामंत्री किशी ने स्पष्ट किया।

जापान के सागरी क्षेत्र में इकतरफ़ा गतिविधियाँ करके यहाँ की स्थिति बदलने के लिए जारी कोशिशें चीन तिरंत बंद करें, ऐसा आवाहन जापान के रक्षामंत्री ने किया।

‘ऐतिहासिक रूप में और आन्तर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार सेंकाकू द्विपसमूहों पर निर्विवाद रूप से जापान का ही अधिकार है’, ऐसा रक्षामंत्री किशी ने इस बैठक में डटकर कहा। उसीके साथ, जापान के इन द्विपसमूहों की सीमा में चिनी नौकाएँ और विध्वंसकों ने कब और कितनी बार घुसपैंठ की, इसकी सूचि ही रक्षामंत्री किशी ने चीन के रक्षामंत्री के सामने पढ़कर सुनाई। चीन समय पर ही अपने ये कारनामें रोक दें, ऐसा किशी ने इस समय जताया।

उसके बाद चीन के रक्षामंत्री ने इस घुसपैंठों के संदर्भ में खुलासा किया। लेकिन चिनी जहाज़ों की जापान की सीमा में घुसपैंठ हरगिज़ मान्य नहीं की जायेगी, ऐसा किशी ने स्पष्ट किया। इसके अलावा जापान के रक्षामंत्री ने ‘साऊथ चायना सी’ का मुद्दा भी उपस्थित किया। चीन ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र के लष्करीकरण को रोकें। साथ ही, अपने लष्करी सामर्थ्य के बारे में चीन अधिक पारदर्शिता बरतें, ऐसा आवाहन जापान के रक्षामंत्री ने किया।

इसी बीच, आगामी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन अमरीका की सत्ता की बागड़ोर सँभालने की तैयारी में होते समय, चीन ने सेंकाकू में अपनी गतिविधियाँ बढ़ाने की शुरुआत की होने का दावा जापान की न्यूज़ एजन्सी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.