‘कोरोना व्हायरस’ को रोकने के लिए इटली के प्रधानमंत्री ने पुरे देश में ‘लॉकडाउन’ का ऐलान किया – जापान और फिलिपाईन्स भी कर रहे है ‘इमर्जन्सी’ की तैयारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रोम/टोकिओ/जेनीवा – मात्र दो दिन पहले एक चौथाई देशलॉकडाउनकरने के बाद भी इटली में फैलीकोरोना व्हायरसकी महामारी नियंत्रण में नही सकी है| इस कारण प्रधानमंत्री गिसेप कॉन्टे ने पुरा देशलॉकडाउनकरने का निर्णायक ऐलान किया| इस वजह से इटली में छह करोड लोगों की गतिविधियों पर पुरी तरह से पाबंदी लगाई गई है और सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम एवं समारोह रद्द किए गए है| इटली के अलावा जापान और फिलिपाईन्स जैसे देशों में भी इस महामारी को नियंत्रण में लाने के लिएइमर्जन्सीजारी करने की तैयारी शुरू हुई है|

दुनिया भर मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी का फैलाव अभी भी तेज हो रहा है और प्रति दिन यह महामारी नए नए देशों को चपेट में ले रही है| मंगलवार के दिन जारी की गई जानकारी के अनुसार अबतक करीबन ११५ देशों में यह महामारी फैल चुकी है और कुल ,१६,३०७ लोग इस महामारी से पीडित हुए है| साथ हीकोरोना व्हायरसके कारण हुई मौत की संख्या चार हजार से भी अधिक हुई है| चीन के बाहर इस महामारी का फैलाव और इस महामारी के कारण हो रही मौत की संख्या लगातार बढने की बात सामने आयी है

चीन के बाद इस महामारी का सबसे अधिक झटका इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया को लगा है| इटली मेंकोरोना व्हायरसने हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है और और इस बिमारी के कारण अबतक ४६२ लोगों की मौत हुई है| पीछले चार दिनों से इटली में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या में काफी बढोतरी हुई है| इस पृष्ठभूमि पर सरकार ने रविवार की सुबह के समय ही इस महामारी का सबसे अधिक फैलाव हुए १६ प्रांतों मेंलॉकडाउनका ऐलान किया था|

पर, इसके बाद २४ घंटों में भी यह महामारी नियंत्रण में ना आने की बात सामने आने पर प्रधानमंत्री कॉन्टे ने सोमवार की रात में पुरे देश मेंलॉकडाउनकरने का ऐलान किया| इस निर्णय की जानकारी साझा करते समय इटली के प्रधानमंत्री ने देश की जनता कोआय स्टे एट होमयह एक वाक्य सबसे अहम संदेशा होने की बात स्पष्ट की| लॉकडाउन का ऐलान करने के बाद इटली के अहम जगहों पर सेना की तैनाती की गई है और सफर एवं यातायात पर पुरी तरह से पाबंदी लगाई गई है| इस वजह से कई विमान कंपनियों ने इटली से हो रही हवाई यातायात पुरी तरह से बंद कर दी है|

इटली मेंलॉकडाउनहोने के बाद जापान और फिलिपाईन्स ने भीकोरोना व्हायरसकी महामारी रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाने की तैयारी शुरू की है| फिलिपाईन्स मेंपब्लिक हेल्थ इमर्जन्सीका ऐलान किया गया है| तभी, जापान के प्रधानमंत्री नेकोरोना व्हायरसकी महामारी नियंत्रण में लाने के लिए किसी भी तरह के कडे निर्णय किए जा सकते है, यह इशारा दिया| जापान की संसद ने इस महामारी पर इलाज करने के लिए चार अरब डॉलर्स का विशेष आर्थिक प्रावधान किया है और जरूरत पडने परइमर्जन्सीघोषित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है|

दक्षिण कोरिया में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या . हजार से भी अधिक हुई है| तभी, ईरान मेंकोरोना व्हायरसके कारण हुई मौत की संख्या ३०० के करीब पहुंची है, यह जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने साझा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.