‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से ईरान में मात्र २४ घंटों में हुई १३५ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान: चीन और इटली के बाद ईरान में सबसे अधिक कोहराम मचा रहे कोरोना व्हायरस से मंगलवार तक कुल ९८८ लोगों की मौत हुई है| इनमें से १३५ लोगों की मौत पीछले २४ घंटों में हुई है और इससे ईरान में हो रही मृत्यू की मात्रा में बढोतरी होने से ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जताई है| इस विषाणु के संक्रमण से जीवित नुकसान बढे नही इस लिए ईरान ने करीबन ८५ कैदियों को जेल से रिहा किया है| इसी बीच पहले ही प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान की अर्थव्यवस्था इस विषाणु के कोहराम से और भी कमजोर होने की शिकायत इस देश के नेता कर रहे है|

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ‘कियानूश जहानपूर’ ने मंगलवार के दिन साझा की हुई जानकारी के अनुसार मात्र २४ घंटों के दौरान ईरान में कोरोना व्हायरस से पीडित और इस महामारी के मरीजों की संख्या में डरावनी बढोतरी हुई है| सोमवार के दिन ईरान में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर १४,९९१ हुई थी और ८५३ लोगों की मौत हुई थी| पर, मंगलवार की सुबह तक इस विषाणु से पीडित नए १,१७८ मरीज देखें गए और इस महामारी से हुई मौत की संख्या बढकर ९८८ हुई|

इस महामारी के विरोध में कामयाब होना है तो घर में ही रुकें और सफर करने से बचें, यह सलाह जहानपूर ने ईरानी जनता को दी है| पर, ईरान की हुकूमत ने अपनी जनता को काफी पहले ही बंद किया है, ऐसी आलोचना वहां के कुछ युवक सोशल मीडिया के जरिए कर रहे है| इसके साथ ही कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए ईरान की हुकूमत के हाथ में पर्याप्त सुविधा ना होने का आरोप ईरान की जनता कर रही है| सोमवार के दिन कुछ नागरिकों ने यहां के प्रार्थनास्थल में प्रवेश करके खामेनी के हुकूमत के विरोध में नारेबाजी करने की खबरें भी सामने आ रही है|

देश में कोरोना व्हायरस का हो रहा फैलाव रोकने के लिए ईरान की हुकूमत ने मंगलवार के दिन और एक बडा निर्णय किया| रिव्होल्युशनरी गार्डस् के जेल में बंद करीबन ८५ हजार कैदियों को रिहा करने का ऐलान ईरान ने किया| इनमें से ५० प्रतिशत लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किए गए थे| वही, अन्य कैदियों में सियासी नेता और हुकूमत के विरोधकी लोगों का समावेश है| ईरान जेल में बंद कैदियों को रिहा करें यह मांग कई दिनों से मानव अधिकार संगठन कर रहे थे|

इसी बीच, इस कोरोना व्हायरस के विरोध में शुरू हुई लडाई में अपने देश की अर्थव्यवस्था और भी कमजोर होने की चिंता ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने जताई| अमरिका के कडे प्रतिबंधों की वजह से पहले ही मुश्किलों में फंसी ईरान की अर्थव्यवस्था इस विषाणु का मुकाबला कर नही सकती, यह भी झरिफ ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.