कोरोना व्हायरस की सच्चाई चीन छुपा रहा है – अंतरराष्ट्रीय माध्यमों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

लंदन/तैपेई – चीन बता रहा है, उससे भी कई अधिक भयंकर मात्रा में ‘कोरोना व्हायरस’ फैल रहा है, ऐसी डरावनी खबरें प्राप्त होने लगी है| ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने वुहान से काफी बडी मात्रा में धुंआ उंठने के सैटेलाईट से लिए गए फोटो जारी किए है| बडी मात्रा में केमिकल वेस्ट या मानवी शव जलाने के बाद ऐसा धुंआ उठता है, यह बात इस समाचार पत्र ने कही है| तभी, तैवान के एक समाचार पत्र ने चीन में इस बिमारी ने कम से कम २४ हजार लोगों की मौत होने का दावा किया है| साथ ही चीन में १५ लाख लोगों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है, यह दावा भी तैवान के इस समाचार पत्र ने किया है|

‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के बारे में चीन पुरी जानकारी जारी नही कर रहा है, यह आरोप अमरिका से किया जा रहा है| पश्‍चिमी माध्यमों ने भी इस बारे में चीन की भुमिका पर आशंका व्यक्त की है| चीन इसके बारे में काफी कुछ दुनिया से छुपा रहा है, यह आलोचना होना शुरू हुआ है और अब अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने इस के लिए चीन को कटघरें में लेना शुरू किया है| ब्रिटेन के डेली मेल समाचार पत्र ने सैटेलाईट से खिंचे गए सनसनीखेज फोटो जारी करके चीन के वुहान शहर और नजदिकी चॉंगकिंग शहर से सल्फरडाय ऑक्साईड से भरा धुंआ उठने की बात स्पष्ट होने का दावा किया है| यह फोटो झेक प्रजासत्ताक की विंडी डॉट कॉम वेबसाईट ने लिए है| यह वेबसाईट मौसम की जानकारी देने का काम करती है| 

इस तह से उठा धुंआ सीर्फ मेडिकल वेस्ट या मानवी शव जलाने से बनता है, यह दावा इस समाचार पत्र ने वैज्ञानिकों का दाखिला देकर किया है| यहां पर चीन काफी बडी मात्रा में शव जलाकर नष्ट कर रहा है| वही इसके आगे जाकर तैवान न्यूज ने चीन में वुहाना व्हायरस से २४ हजार से भी अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया है| इसके अलावा इस बिमारी ने चपेट में लिए लोगों की संख्या पंधरह लाख होने की जानकारी भी इस पत्रिका ने जारी की है|

चीन में काम कर रही टेनसेंट नाम की एक कंपनी का दाखिला तैवान की इस पत्रिका ने दिया है| वुहान शहर के पांच लाख लोग इस बिमारी के चपेट में होने का दावा ‘ब्लूमबर्ग’ इस वृत्तसंस्था ने किया है| चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने २३ जनवरी से कम से कम एक करोड लोगों का अन्य दुनिया से संपर्क ना हो सके, इस लिए तेजी से कदम उठाए है, यह भी ब्लूमबर्ग ने कहा है| इस वजह से चीन घोषित कर रहा है उससे भी अधिक डरावने तरिके से इस बिमारी का फैलाव होने की बात सामने आ रही है और इसके गंभीर परिणाम सामने आने की संभावना दिखाई दे रही है| जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने इसका एहसास कराया है| कोरोना व्हायरस की चपेट में दुनिया की ६० प्रतिशत जनसंख्या जा सकती है, यह इशारा हॉंकॉंग के विशेषज्ञ ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.