बुर्किना फासो में हुए हमले में ४३ से अधिक लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बुर्किना फासो – बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से केयातेन्गाप्रांत में किए गए हमले में ४३ से भी अधिक लोग मारे गए है और छह लोग घायल हुए है| बुर्किना फासो और माली केफुलानीवंशियों का इन मृतकों में समावेश है| सुरक्षा यंत्रणा इस हमले की पुख्ता जानकारी देने से दूर रही है| तभी कुछ स्थानिय लोग इस हमले में सेना का समर्थन प्राप्त होनेवाले हथियारी गिरोंह का हाथ होने का आरोप कर रहे है|

रविवार के दिन माली की सीमा से सटें यातेन्गा प्रांत के दिंगुला और बर्गा गांव पर यह हमलें हुए| इन दोनों गांवों मेंफुलानीवंशियों की मौजुगी जादा होने की बात कही जा रही है| फुलानी वंशिय गांववलों ने आतंकी गुटों के कुछ सदस्यों को पनाह दी है, यह जानकारी प्राप्त होने पर इन गांवों पर हमलें किए गए, यह दावा सूत्रों ने किया

स्थानिय हथियारी संगठन फुलानी वंशियों पर इतना बडा हमला करने की इस वर्ष की यह पहली घटना है| इससे पहले माली और नायजर में वांशिक संघर्ष में फुलानी वंशियों को आतंकियों के समर्थक होने की आशंका से लक्ष्य किया गया था| इशमें सैकडों फुलानी लोग मारे गए थे| फुलानी वंशियों के हथियारी गुट ने भी सेना और सुरक्षा यंत्रणाओं की सहायता कर रहे गांवों पर हमलें करने की कई घटनाएं हुई है|

रविवार का यह हमला वांशिक संघर्ष और आतंकवाद का खतरनाक संमिश्रण होने का एहसास विश्लेषक दिला रहे है| ऐसी हिंसा की घटनाओं की पुनरावृत्ति अगले दिनों में भी हो सकती है| और यह बात सुरक्षा के नजरिए से काफी गंभीर होने का इशारा विश्लेषकों ने दिया है|

उत्तरी माली और पूर्वीय नायजेर से जुडने वाले बुर्किना फासो में पीछले वर्ष से भीषण आतंकी हमलें शुरू हुए है| इन हमलों में बुर्किना फासो के नागरि एवं लष्करी ठिकानों समेत खदानों को भी लक्ष्य किया गया था| आतंकी संगठन बुर्किना फासो में सक्रिय हुई है और इनमें अल कायदा से जुडी संगठनों का भी समावेश है|

बुर्किना फासो में बढ रहे आतंकी हमलों के पीछे पडोसी माली में स्थित आतंकी संगठनों का बढता प्रभाव प्रमुख कारण समझा जा रहा है| देश में हो रहे आतंकी हमलों की तीव्रता बढने से बुर्किना फासो की सरकार ने अपने ही नागरिकों को युद्ध में शामिल करवाने का प्लैन किया था| नागरिकों को सेना से प्रशिक्षित करके एवं हथियार प्रदान किए गए है और आतंकी एवं उनके समर्थकों के विरोध में कार्रवाई करने के अधिकार भी दिए गए है| रविवार के दिन हुआ हमला इसी तरह के किसी गुटने किया होगा, यह संभावना जताई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.