ईरान ने फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू किया तो उसके बहुत बुरे परिणाम होंगे – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की ईरान को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – ‘ईरान वापस परमाणु कार्यक्रम शुरू न करे, ऐसा हमने सुझाव दिया है। इसके बावजूद अगर ईरान ने परमाणु कार्यक्रम जारी रखके परमाणु अस्त्र निर्माण करने की कोशिश की तो उसके बहुत बुरे परिणाम होंगे’, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है। अमरिका परमाणु कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद ईरान युरेनियम का संवर्धन करके जोरदार आघात करेगा, ऐसे संकेत ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए थे। उस पर ट्रम्प ने यह चेतावनी दी है।

परमाणु कार्यक्रम

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु कार्यक्रम से बाहर निकलने का और ईरान पर प्रतिबन्ध लगाने का लिया हुआ निर्णय अवैध है, ऐसी टीका ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने की थी। साथ ही अमरिका के इस निर्णय का निषेध करके ईरान की परमाणु ऊर्जा से संबंधित यंत्रणाओं को युरेनियम का अधिक मात्रा में संवर्धन करने का आदेश दिया गया है, ऐसा रोहानी ने कहा था। औद्योगिक स्तर पर युरेनियम का संवर्धन करने की रोहानी ने दी हुई सूचना, यह ईरान को परमाणु निर्माण के नजदीक ले जाता है, ऐसी चिंता अमरिकी लष्करी अधिकारियों और सिनेट के कुछ सदस्यों ने व्यक्त की थी।

इसकी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जोरदार आलोचना की है और परमाणु कार्यक्रम जारी रखने वाले ईरान को इसके आगे भीषण परिणामों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही ‘अमरिका सिर्फ खोखली धमकियाँ नहीं देता, इसे ईरान ने ध्यान में रखना चाहिए’, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उसीके साथ ही परमाणु अनुबंध से पीछे हटने पर चर्चा करने के लिए अमरिका के विदेश मंत्री माईक पाम्पिओ जल्द ही यूरोप के दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं, ऐसी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जानकारी दी है। इस दौरान वह ब्रिटन, फ़्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा करके परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने के अमरिका ने लिए हुए फैसले पर भूमिका रखने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.