भारत-अमरीका सामरिक सहयोग दृढ़ बनाएँगे

संयुक्त राष्ट्रसंघ – भारत और अमरिका ने अपनी सामरिक साझेदारी अधिक ही दृढ़ करने का निर्णय किया है। भारत के संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त राजदूत टी. एस. तिरूमुर्ती और अमरीका की संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफिल्ड की भेंट में इस पर चर्चा हुई। उसी के साथ, भारत गरीब और और विकसित देशों को कोरोना प्रतिबंधक टीके की सप्लाई कर रहा है इसका उल्लेख करके, लिंडा थॉमस-ग्रीनफिल्ड ने इसके लिए भारत की सराहना की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत सक्रीय है। पिछले कुछ हफ्तों से भारत ने दुनिया भर के कई अहम मुद्दों पर अपनी भूमिका प्रखरतापूर्वक रखी है। इनमें आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई करने का मुद्दा अग्रस्थान पर है। इस पृष्ठभूमि पर, अमरीका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफिल्ड के साथ हुई भारत के राजदूत थिरूमुर्ती की चर्चा महत्वपूर्ण साबित होती है।

दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग अधिक ही दृढ़ करने पर इस चर्चा में एकमत हुआ। इन दिनों म्यानमार में हो रहीं गतिविधियों को बहुत बड़ा महत्व आया होकर, इस देश का लष्कर लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई को रोकने के लिए इस क्षेत्र के भारत और जापान जैसे लोकतंत्रवादी देशों से सहायता ली जाएगी, ऐसा अमरिका के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था। साथ ही, अफगानिस्तान में तालिबान की आक्रामकता बढ़ रही होते समय, अमरीका को भारत का सहयोग अपेक्षित है। इस कारण दोनों देशों के संयुक्त राष्ट्र संघ में नियुक्त राजदूतों में हुई चर्चा गौरतलब साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.