भारत-रशिया का ‘इंद्रा नेवी २०२०’ युद्धाभ्यास शुरू

india-russiaकोलकाता – भारत और रशिया के ‘इंद्रा नेवी २०२०’ युद्धाभ्यास की शुरूआत हुई है। दोनों देशों की नौसेना बंगाल की खाड़ी में यह युद्धाभ्यास कर रही है और चीन की सीमा पर काफी तनाव बढ़ने की स्थिति में शुरू हुए इस युद्धाभ्यास की अहमियत बढ़ी है।

इस युद्धाभ्यास में रशिया से ‘ऐडमिरल विनोग्रादोव’, ’ऐडमिरल त्रिबुत्स’ और रशिया की ‘पैसिफिक फ्लीट’ के बेड़े की ‘बोरिस बुतोमा’ नामक ‘फ्लीट टैंकर’ के साथ रशियन लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स का बेड़ा शामिल हुआ है। साथ ही भारतीय नौसेना की ‘आयएनएस रणविजय’ ‘आयएनएस सह्याद्री’, ‘आयएनएस किल्तान’ युद्धपोतें इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई हैं।

india-russiaचीन के साथ जारी तनाव में बढ़ोतरी होने पर भारत ने हिंद महासागर के क्षेत्र में अपनी तैयारी काफी मात्रा में बढ़ाई है। चीन के लिए व्यापारी यातायात के लिए अहम समुद्री मार्ग बने मलाक्का की खाड़ी के करीब भारत ने अपनी तैनाती बढ़ाकर चीन को पुख्ता संदेश दिया है। इसी क्षेत्र में बीते तीन महीनों से भारत ने विभिन्न देशों के साथ युद्धाभ्यास भी किया है।

जुलाई में भारतीय नौसेना ने इसी क्षेत्र में अमरिकी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया था। इस युद्धाभ्यास को ‘पाससेक्स’ नाम दिया गया था। अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत ‘यूएसएस निमित्झ’ हिंद महासागर क्षेत्र में मलाक्का की खाड़ी में पहुँचकर इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी थी। इससे पहले जापान, फ्रान्स के साथ भी भारतीय नौसेना ने युद्धाभ्यास किया था। अब रशिया के साथ हो रहा यह युद्धाभ्यास भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना प्रभाव रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.