भारत ने अफ़गानिस्तान को ७५,००० मेट्रिक टन गेंहू प्रदान किया

india-afghanistanनई दिल्ली – कोरोना वायरस के संकट काल में भारत ने अफ़गानिस्तान को ७५,००० मेट्रिक टन गेंहू प्रदान किया। इस पर अफ़गानिस्तान ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है। ज़रूरत के समय सहायता के लिए आगे आनेवाला ही सच्चा मित्र होता है, इन शब्दों में भारत में नियुक्त अफ़गानिस्तान के कार्यकारी राजदूत ताहिर कादरी ने भारत के सहायता करने पर कृतज्ञता व्यक्त की है।

कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद अफ़गानिस्तान में अन्न सुरक्षा की समस्या उभरी थी। इस दौरान अफ़गानिस्तान की सहायता के लिए भारत आगे बढा। अप्रैल से सितंबर तक भारत ने अफ़गानिस्तान को ईरान स्थित छाबहार बंगरगाह के रास्ते लगभग ७५ हज़ार मेट्रिक टन गेंहू प्रदान किया। भारत ने दस चरणों में इस गेंहू की सप्लाई की। अफ़गानिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी साझा की। भारत ने अफ़गानिस्तान को मानवता के नज़रिये से यह सहायता प्रदान करने की बात दूतावास ने आगे कही है।

Tahir_Qadiryभारत-अफ़गानिस्तान व्यापार के लिए ईरान ने छाबहार बंदरगाह खुला किया है और इसके बाद दोनों देशों का व्यापार सहज़ हुआ है। इस वजह से अब अफ़गानिस्तान को सामान पहुँचाने के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। वर्ष २०१७ में भारत ने छाबहार बंदरगाह से अफ़गानिस्तान को गेंहू की सप्लाई करना शुरू किया था।

इसी बीच दो दिन पहले काबुल युनिवर्सिटी में आतंकी हमला हुआ, इस दौरान २२ की मौत हुई थी। इस संकट के दौर में भी भारत अफ़गानिस्तान के साथ खड़ा रहा है, यह बात कादरी ने कही। भारत में स्थित अफ़गानिस्तान के दूतावास को भारतीय अफ़सरों ने भेंट देकर अपनी संवेदना व्यक्त की, यह जानकारी भी कादरी ने साझा की। भारत हमेशा ही कठिन समय में अफ़गानिस्तान का साथ निभाता है, यह संदेश भी कादरी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.