भारत में कोरोना के मृतकों की संख्या 50 हज़ार पर

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मृतकों की संख्या 50 हज़ार तक जा पहुँची है। शुक्रवार के दिन देश में करीबन एक हज़ार कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई थी और इसके साथ ही देश में कोरोना के मृतकों की संख्या 49,134 हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की रात तक देश में कोरोना के अन्य 800 से अधिक संक्रमितों की मृत्यु होने की बात स्पष्ट हो रही है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 322 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। तमिलनाडू में 127, आंध्र प्रदेश में 87, कर्नाटक में 114 संक्रमितों की मृत्यु हुई। 1 जुलाई से अब तक देश में करीबन 33 हज़ार कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

मृतकों की संख्या

इसी बीच देश में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 26 लाख के करीब जा पहुँचा है। शुक्रवार से शनिवार की सुबह तक देश में कोरोना के 65 हज़ार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25.30 लाख से अधिक हुई। शनिवार की रात तक देश में 60 हज़ार से अधिक मामले देखे जाने की बात अलग अलग राज्यों ने जारी किए आँकड़ों से सामने आ रही है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,614 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5.84 लाख तक जा पहुंची है। राज्य में अब तक 31 लाख से अधिक लोगों का कोरोना परीक्षण हुआ है और इनमें से 18.79 लोगों का रपट पॉज़िटिव पाया गया है। साथ ही राज्य में अब तक 17,749 कोरोना संक्रमित मृत हुए हैं।

शनिवार के दिन कर्नाटक में कोरोना के 8,818 नए मामले दर्ज़ हुए। सबसे अधिक संक्रमित बंगळुरू में पाए गए हैं और इस राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2.20 लाख हुई है। साथ ही इस राज्य में अब तक 3831 कोरोना संक्रमित मृत हुए। तमिलनाडू में एक दिन में कोरोना के 5860 मरीज़ पाए गए और 127 संक्रमितों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मृतकों की संख्या 5641 हुई है और संक्रमितों की संख्या 3.32 लाख हुई है। आंध्र प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में 87 संक्रमित मृत हुए और 8732 नए मामले दर्ज़ हुए। पश्‍चिम बंगाल में 4074 नए मामले देखे गए हैं और 58 संक्रमित मृत हुए।

इसी बीच देश में एक दिन में 57,381 कोरोना संक्रमित इलाज से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की मात्रा 70.61% हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.