देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या सवा दो लाख के पार

नई दिल्ली – देश में कोरोना के नये मरीज़ पाये जाने की गति तेज़ हुई है। बुधवार से गुरुवार की सुबह तक के चौबीस घंटों में २६० लोगों की मृत्यु हुर्र्; वहीं, ९,३०४ नये मरीज़ पाये गए। इससे, देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या छ: हज़ार के पार हो चुकी होकर, कुल मरीज़ों की दो लाख १७ हज़ार के पास पहुँच चुकी है। लेकिन गुरुवार रात तक विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित की गयी जानकारी को देखते हुए, देश में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या सवा दो लाख तक पहुँच चुकी है, यह स्पष्ट हुआ है। गुरुवार को महाराष्ट्र में एक दिन में १२३ लोगों ने दम तोड़ा और २९३३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। बुधवार को भी राज्य में १२२ लोगो की इस संक्रमण से मृत्यु हुई थी।

corona cases india‘इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (आयसीएमआर) ने दी जानकारी के अनुसार, देश में चौबीस घंटों में कोरोना के एक लाख ३९ हज़ार परीक्षण किये गए। अब तक देश में ४२ लाख ४३ हज़ार परीक्षण हो चुके हैं। परीक्षणों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोना के नये मरीज़ पाये जाने की मात्रा बढ़ी है, ऐसा बताया जा रहा है। देश में जनवरी महीने में कोरोना का पहला मरीज़ पाया जाने के बाद, देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या एक लाख होने के लिए ११० दिन लगे थे। १८ मई को देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या लाख तक पहुँची थी। लेकिन एक लाख से दो लाख तक मरीज़संख्या पहुँचने के लिए केवल १५ दिन की अवधि लगी। २ जून को सुबह में स्वास्थ्य मंत्रालय ने, देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दो लाख के पार जाने की घोषणा की थी। उसके बाद केवल तीन दिन में मरीज़ों की संख्या तक़रीबन २५ हज़ार से बढ़ी है।

पिछले हफ़्ते से देश में प्रतिदिन आठ हज़ार मरीज़ पाये जा रहे थे। अब चौबीस घंटों में नौं हज़ार से भी अधिक मरीज़ दर्ज़ होने लगे हैं। साथ ही, कोरोना के मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार के दिन महाराष्ट्र में ही १२३ लोगों की मृत्यु हुई। इनमें से ४८ मृतक मुंबई से हैं। राज्य में गुरुवार के दिन २९३३ नये मरीज़ पाये गए। इनमें मुंबई के १४४२ नये मरीज़ों का समावेश है। मुंबई में इस महामारी से मारे गए लोगों की संख्या १,४६५ पर पहुँची होकर, कुल मरीज़ों की संख्या ४४,७०४ पर पहुँची है। राज्य में अब तक ७७,७९३ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

महाराष्ट्र में इस महामारी के दौर में अखंडित रूप में सेवा देनेवाले वैद्यकीय कर्मचारी और पुलीसकर्मी, कोरोना से संक्रमित हो रहे होने की बात प्रतिदिन सामने आ रही है। राज्य में अब तक ३० पुलीसकर्मियों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है; वहीं, कुल २,५५७ पुलीसकर्मी इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। साथ ही, राज्य में अब तक ५०० डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हुए होने की जानकारी सामने आ रही है।

इसी बीच, मुंबई के बाद सर्वाधिक वेग से दिल्ली में कोरोना के मरीज़ पाये जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में १३५९ नये मरीज़ पाये गए; वहीं, बुधवार को ५० लोगों की मृत्यु हुई थी और १५०० से अधिक मरीज़ पाये गये थे। इस कारण दिल्ली में कोरोना के मरीज़ों की संख्या २५ हज़ार के पार गयी है। दिल्ली में कोरोना के मरीज़ पाये जाने का प्रमाण बढ़ने के कारण केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने भी चिंता ज़ाहिर की थी। दिल्ली में अब तक इस महामारी से ६०६ लोगों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडू में चौबीस घंटों में १२ लोगों की मृत्यु हुई होकर, १३७३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। इस राज्य में मरीज़ों की संख्या २७ हज़ार के पार पहुँची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.