अगले दो सालों में पाकिस्तान से जुड़ी सीमा सील होगी : केंद्रीय गृहमंत्री की घोषणा

जैसलमेर, दि. ७ (वृत्तसंस्था) –  आतंकवादियों की घुसपैंठ रोकने के लिए सन २०१८ के अंत तक भारत-पाकिस्तान सीमा पूरी तरह से सील करने का निर्णय सरकार ने लिया है| इसके लिए आधुनिक टेक्नॉलॉजी इस्तेमाल की जायेगी| पाकिस्तान से सटे चारों राज्यों की सरकारें एवं सुरक्षाबलों के साथ समन्वय रखते हुए यह काम पूरा किया जायेगा, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंग ने शुक्रवार को कहा|

पाकिस्तानपाकिस्तान से होनेवाली आतंकवादियों की घुसपैंठ और तस्करी रोकने के लिए पाकिस्तान से सटी सारी सीमा बंद करने का निर्णय लिया गया है| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंग दो दिन के राजस्थान दौरे पर आये हैं और उन्होंने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पाकिस्तानी सीमा से सटे चारों राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ ‘ऍक्शन प्लॅन’ के बारे में चर्चा की|

जैसलमेर में बीएसफ मुख्यालय में यह बैठक संपन्न हुई| इस समय केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरेन रिजीजू, गुजरात एवं राज्यस्थान के गृहमंत्री, पंजाब के उपमुख्यमंत्री  और जम्मू-काश्मीर के उच्चाधिकारी उपस्थित थे| ‘बॉर्डर सिक्युरिटी ग्रिड’ यह नई संकल्पना सीमा की सुरक्षा के लिए प्रस्तुत की गई है और इसपर बैठक में चर्चा हुई, ऐसा गृहमंत्री ने कहा|

यह सीमा सील करने के लिए आधुनिक तंत्रज्ञान का इस्तेमाल किया जायेगा| सेंसर्स बिठाये जायेंगे| लेकिन टेक्नॉलॉजी के साथ जवानों की गस्ती को ज़्यादा अहमियत दी जायेगी| जिस इलाके में ज़्यादा कीचड़ है, वहाँ अन्य पर्यायों का इस्तेमाल किया जायेगा| यह पूरी यंत्रणा बहुस्तरीय है और इसका काम नियोजित समय में और चरण में पूरा किया जायेगा, ऐसी जानकारी राजनाथ सिंग ने दी|

इस काम का जायज़ा हर महिने में लिया जायेगा| इसके लिए मार्गदर्शक नियम तय किये जायेंगे| राज्यों में बीएसएफ और ‘प्रधान सचिव’ स्तर पर काम की जानकारी ली जायेगी, ऐसी जानकारी केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ने दी|

पाकिस्तान से भारत की भूमि में तस्करी की जाती है| इसमें अमली पदार्थों के साथ नकली मुद्रा का भी समावेश है, ऐसा समय समय पर उजागर हुआ है| साथ ही, आतंकवादी भी भारत की सीमा में घुसपैंठ का प्रयास करते रहते हैं ऐसा सामने आया है| इस पृष्ठभूमि पर, यह सीमा और भी सुरक्षित करना भारत के लिए अनिवार्य बना है, ऐसी चर्चा कुछ सालों से जारी थी|

इस पृष्ठभूमि पर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है, ऐसा दिखाई दे रहा है| पीओके में घुसकर भारतीय लष्कर ने किए ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद भारत ने, पाकिस्तान से सटी सीमा पर जो लोग रहते हैं, उन्हे अन्य जगह स्थलांतरित किया होने की खबरें आ रही हैं| ये ख़बरे नजरअंदाज़ करनेवाली नहीं हैं, ऐसी चेतावनी पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक अपनी सरकार को दे रहे है|

सीमावर्ती इलाक़े में रहनेवाले लोगों को दूसरी और स्थलांतरित करके भारत पाकिस्तान के साथ बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहा है| लेकिन पाकिस्तान सरकार इन बेहद ज़रूरी गतिविधियों को नजरअंदाज़ कर रही है, ऐसी आलोचना पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.